MI vs KKR: रोहित शर्मा को नहीं, शार्दुल ठाकुर को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ?

IPL 2026, MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली.इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026, MI vs KKR:  शार्दुल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच

MI vs KKR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंसने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. रनों की बारिश के बीच एमआई की जीत में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, "छठा ओवर डालना एक चुनौती थी। मुझे चुनौतियां पसंद हैं. आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था. इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं. मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है. 2010 में मैं एक नेट बॉलर था. आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं. अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी. मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है."

स कारण मिला शार्दुल के प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लेकर मैच को बदलने का काम किया था.मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें एमआई के लिए खेलने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी. 2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है.

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे. कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली. कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए.

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली.इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है. रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.

ये भी पढ़ें- MI vs KKR: रोहित शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, हैरत में विश्व क्रिकेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Middle East पहुंचा USS त्रिपोली, जंग होगी भयंकर, उतरे Marine Commando