IPL 2026: आखिर क्यों लीग मुकाबलों में 2 बार भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें?

MI vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 का लीग चरण 28 मार्च से 24 मई तक खेल जाएगा. इस चरण में आठ 'डबल-हेडर' खेले जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MI vs CSK IPL 2026:

MI vs CSK IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लीग स्टेज मुकाबलों के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस सीजन लीग मुकाबलों में पांच-पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 2 बार आमने-सामने होंगी, जबकि कई टीमों से उनका सामना सिर्फ एक ही बार होगा. यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस 23 अप्रैल के बाद एक बार फिर 2 मई को आमने-सामने होंगी. आइए, जानते हैं कि आखिर क्यों ये टीमें 2 बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरने वाली हैं?

दरअसल, टीमों को उनके जीते गए टाइटल्स की संख्या के आधार पर दो ग्रुप में बांटा गया है. 'ग्रुप ए' में पांच बार की चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 3-3 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. इनके अलावा, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इस ग्रुप में हैं, जिन्होंने 1-1 बार ट्रॉफी जीती. पंजाब किंग्स ने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है. ये टीम भी इसी ग्रुप का हिस्सा है.

दूसरी ओर, 'ग्रुप-बी' में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अलावा 1-1 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें हैं. इनके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, जिन्हें अब तक पहले खिताब की तलाश है, ये टीमें भी इसी ग्रुप का हिस्सा हैं.

पिछले तीन वर्षों में एक ही ग्रुप की टीमें आपस में दो बार खेलती थीं और दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक बार, लेकिन इस साल आईपीएल ने ढांचे को उलट दिया है. अब एक ही ग्रुप की टीमें आपस में एक बार, जबकि दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ दो बार खेलेंगी.

Advertisement

आईपीएल 2026 का लीग चरण 28 मार्च से 24 मई तक खेल जाएगा. इस चरण में आठ 'डबल-हेडर' (एक ही दिन में दो मैच) खेले जाएंगे. दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 200 से अधिक विमान.. ईरान युद्ध के बीच इजरायल को लगातार मिल रही बड़ी मदद | BREAKING
Topics mentioned in this article