ODI WC 2027 में श्रेयस अय्यर का बैकअप कौन? गंभीर और अगरकर का फैसला बाकी, यह खिलाड़ी है पहली पसंद - रिपोर्ट

Team India combination ODI WC 2027: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और बेहतर टीम कॉम्बिनेशन के लिए रणनीति पर चर्चा हो रही है,

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Team India combination ODI WC 2027:

Shreyas Iyer Back-up for ODI WC 2027: 2027 का वनडे वर्ल्ड कप आने वाला है और दुनिया भर की टीमों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. टीम इंडिया का 2023 का वर्ल्ड कप सफर यादगार रहा, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से उन्हें दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा. अब जब 'मेन इन ब्लू' पुरानी हार का बदला लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो एक रिपोर्ट में इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम में संभावित खिलाड़ियों और टीम कॉम्बिनेशन के बारे में जानकारी सामने आई है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी के चोटों से जूझने के कारण, चयनकर्ताओं के सामने मिडिल ऑर्डर में सही संतुलन बनाने की चुनौती है.

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत भारत के वनडे सेटअप में बदलाव करने की सोच रहे हैं. तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर में जगह बनाने के लिए एक प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरे हैं और उन्हें श्रेयस अय्यर के संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

तिलक ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने और गेंद से योगदान देने की अपनी क्षमता से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है, जिससे भारत को एक अतिरिक्त बॉलिंग विकल्प मिला है. उनके टीम में शामिल होने से मुख्य गेंदबाजों पर काम का बोझ कम हो सकता है और प्लेइंग XI में बेहतर संतुलन आ सकता है.

TOI ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को लगता है कि मिडिल ऑर्डर के लिए कोई बैकअप तैयार नहीं है. हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी के बार-बार चोटिल होने की संभावना को देखते हुए, वे टॉप ऑर्डर में ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो वनडे में कम से कम चार ओवर फेंक सके."

सूत्र ने कहा, "टीम को वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के हालात के लिए तैयार रहना होगा. अय्यर ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे और हाल के समय में तेज़ और उछाल वाली गेंदों के खिलाफ़ उनका खेल परखा नहीं गया है. टीम में पहले से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं. उन्हें भी छोटी-मोटी चोटें लगती रहती हैं. वर्ल्ड कप के समय तक केएल राहुल भी 35 साल से ज़्यादा के हो जाएंगे. रवींद्र जडेजा का खेलना भी पक्का नहीं है. फ़िटनेस की समस्याओं के कारण टीम की फ़ील्डिंग पर असर पड़ा है. टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें युवा बैकअप तैयार रखने की ज़रूरत है."

Advertisement

भारत को अक्टूबर में न्यूज़ीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, और रिपोर्ट में कहा गया है कि उस दौरे के दौरान टीम की वर्ल्ड कप की योजना में तेज़ी आने की उम्मीद है. न्यूज़ीलैंड दौरे से पहले, भारत 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ का सामना करेगा. हालाँकि, कई सीनियर खिलाड़ियों के इस सीरीज़ में न खेलने की संभावना है, क्योंकि एक अलग और मज़बूत T20I टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी.

Featured Video Of The Day
नेपाल में ऐसे बची 900 बच्चों की जान, प्रिंसिपल ने NDTV को बताया

Topics mentioned in this article
India
Shreyas Santosh Iyer
Namboori Thakur Tilak Varma
Cricket