"कौन है भारतीय बैटिंग कोच, जो यह भी नहीं बता रहा कि...", पाकिस्तान पूर्व दिग्गज गंभीर के स्टॉफ पर भड़के

न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हुए सफाए के बाद पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज भी भारतीय टीम और खिलाड़ियों को निशाने पर ले लिया है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया का 0-3 से क्या सफाया हुआ कि मानो पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर खोली से बाहर निकल गए! हार के बाद दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित बल्लेबाज निशाने पर हैं, तो नए हेड कोच गौतम गंभीर की भी जमकर किरकिरी हो रही है. अलग-अलग रिपोर्ट आ रही हैं कि बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद उनसे हार को लेकर सवाल-जवाब करेगा. गंभीर के साथ-साथ उनका स्टॉफ भी निशाने पर है,जिसमें बैटिंग या सहायक कोच अभिषेक नैय्यर और बॉलिंग कोच दक्षिण अफ्रीकी मोर्ने मॉर्कल शामिल हैं. अब जबकि सभी इस बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं, तो पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज बासित अली ने गंभीर और उनके स्टॉफ पर जमकर भड़ास निकाली है.

बासित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "इंडिया का बैटिंग कोच है कौन, जो ये नहीं बता पा रहा कि टेस्ट क्रिकेट सेशन-टू-सेशन खेली जाती है. बस हर ओवर में 12 रन बना लो, 10 रन बना लो.भला यह कोई क्रिकेट है यार". बता दें कि कोचिंग स्टॉफ में हॉलैंड के रियान टेन डसचैट भी शामिल हैं, जो सहायक कोच की भूमिका में हैं. हालांकि, यह साफ नहीं है कि बैटिंग कोच की भूमिका कौन निभा रहा रहा है. 

बासित ने बैटिंग कोच को इस बात के लिए भी लताड़ लगाई कि उनका शुबमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं के साथ कोई संवाद दिखाई प्रतीत नहीं होता. बासित ने कहा, "क्या जायसवाल और गिल जैसे युवाओं से यह कहने के लिए है कि जब आप 30-35 के स्कोर को छू लेते हैं, तो खराब स्ट्रोक खेलकर आउट नहीं हुआ जाता. पूरा सेशन खेलने की कोशिश क्यों नहीं करते? वजह यह है कि कि इन पिचों पर जम चुका बल्लेबाज ही सफल हो सकता है." पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "लेकिन  ऐसा लगता है कि वे इंतजार करते हैं और सोचते हैं कि कोहली, पंत, राहुल और सरफराज को अभी भी बैटिंग के लिए आना बाकी है. लेकिन इस तरह की पिचों पर जो बल्लेबाज टिकने में सफल रहता है, वही बड़ा खिलाड़ी है."


 

Featured Video Of The Day
DIVYASTRA MK1 MK2: यूपी के 3 लड़कों ने बना दिया ईरान जैसा घातक ड्रोन, जद में पूरा पाकिस्तान
Topics mentioned in this article