IPL 2026: किस टीम में हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा चैंपियन क्रिकेटर?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच समाप्त हो चुका है. 28 मार्च से क्रिकेट प्रेमियों को अब आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट का आगाज हो उससे पहले बात करें टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी यहां किस टीम की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आएंगे तो वो कुछ इस प्रकार है-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jasprit Bumrah

IPL 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच समाप्त हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को अब 28 मार्च से आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट का आगाज हो उससे पहले बात करें हाल ही में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाने वाले स्टार क्रिकेटर यहां किस टीम की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आएंगे, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

हार्दिक, सूर्यकुमार, तिलक और बुमराह मुंबई की टीम का हैं हिस्सा 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा मैच विनर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आएंगे. इसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सहित टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जहां सूर्या ने भारतीय टीम की अगुवाई की थी. वहीं आईपीएल के दौरान पंड्या कप्तानी के रोल में नजर आएंगे. 

सीएसके की तरफ से जलवा बिखेरेंगे संजू और शिवम 

पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहने वाले संजू सैमसन आगामी सीजन में अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आएंगे. इनके अलावा इसी टीम का हिस्सा शिवम दुबे भी हैं. दुबे ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 

सनराइजर्स हैदराबाद के बेड़े का हिस्सा हैं अभिषेक और ईशान 

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं. संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा तो कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाए थे. मगर ईशान किशन ने खूब चमक बिखेरी थी. फ्रेंचाइजी को किशन से टी20 वर्ल्ड कप जैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है.

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह केकेआर की तरफ से बिखेरेंगे चमक 

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और निचले क्रम के मैच फिनिशर बल्लेबाज रिंकू सिंह कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से चमक बिखरेंगे. वर्ल्ड कप में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता था. 

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शिरकत करेंगे अक्षर पटेल और कुलदीप यादव 

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे. अक्षर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं. वहीं कुलदीप यादव की फिरकी का कोई जवाब नहीं है. 

Advertisement

सिराज और सुंदर गुजरात की तरफ से भरेंगे दम 

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर गुजरात की तरफ से दम भरते हुए नजर आएंगे. सिराज टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं, जबकि सुंदर बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने में माहिर हैं.

अर्शदीप सिंह

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से जलवा बिखेरेंगे. खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां कुल 82 मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें 82 पारियों में 26.49 की औसत से 97 सफलता हाथ लगी है. 

यह भी पढ़ें- आईपीएल से पहले विराट कोहली का विस्फोट, छक्के-चौकों से गूंज उठा स्टेडियम, VIDEO

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: होर्मुज का कंट्रोल खोएगा ईरान? | Sucherita Kukreti | Donald Trump | War News
Topics mentioned in this article