Aditi Hundia: जब गर्ल फ्रेंड अदिति ने की ईशान जैसी दमदार वापसी, 'सौंदर्य की पिच' पर मिस वर्ल्ड ने किया बोल्ड

Ishan Kishan, Aditi Hundia: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली, तो उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ishan kishan, Aditi Hundia: ईशान किशन के साथ अदिति हुंडिया
X: social media

T20 World Cup 2026 में रविवार को ईशान किशन (IShan Kishan) ने पाकिस्तानी बॉलरों के छक्के छुड़ाते हुए यादों में बस जाने वाली पारी खेली, तो  'सपूत' की धुरंधर इनिंग ने उनके माता-पिता, दादा सहित तमाम लोगों को चर्चा में ला दिया. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं सुनामी बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) ने. अदिति एकदम से मीडिया की लाड़ली बन गई हैं. और इसकी बड़ी वजह है अदिति हुंडिया की गजब की खूबसूरती, जो इस मामले में कई नामी-गिरामी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं. आम से लेकर खास तक उनके बारे में बातें कर रहे हैं, तस्वीरों को लाइक और शेयर कर रहे है. लेकिन एक बात अहम बात यह भी है कि अगर ईशान भारत के चैंपियन खिलाड़ी हैं, तो अदिति भी उपलब्धियों के मामले में किसी से कम नहीं है. करीब एक दशक पहले ऐसा भी साल आया, जब भारत की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस फेमिना इंडिया में उनका मुकाबला बाद में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर से हुआ. यहां अदिति हुंडिया कड़े मुकाबले में हार गईं, लेकिन जल्द ही उन्होंने साबित किया कि उनका टेम्प्रामेंट भी ईशान किशन जैसा ही है. 

मिस वर्ल्ड ने किया अदिति को बोल्ड!

यह साल 2017 की भारत की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया  का फाइनल था. और इसमें अदिति हुंडिया ने कई बड़े नामों को पछाड़ते हुए टॉप-15 में जगह बनाई. तुलनात्मक रूप से इस साल मुकाबला बहुत ही कड़ा था क्योंकि रेस में एक से बढ़कर एक सुंदरियां थीं, लेकिन टाइटल की रेस में अदिति हरियाणा की मानुषी छिल्लर से मात खा गईं. मानुषी ने इसी साल भारत का 17 साल का सूखा खत्म करते हुए मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता था. 

इन वजह से हाथ से फिसला फेमिना मिस इंडिया का खिताब

इस साल शीर्ष 15 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला बहुत ही कड़ा था, लेकिन पूर्व में कई और खिताब झोली में डालने के बावजूद अदिति अपना पुरजोर लगाने के बावजूद देश के इस सबसे बडे़ मंच पर शीर्ष-6 में जगह बनाने में नाकाम रहीं. इंटरव्यू कौशल में मानुषी छिल्लर को 'ब्यूटी विद पर्पज' प्रोजेक्ट और इटरव्यू में कहीं ज्यादा प्रशंसा हासिल की. किसी भी सौंदर्य प्रतियोगिता में आखिरी राउंड के जवाब बहुत ही मायने रखते हैं. और मिस इंडिया जैसे प्रतिष्ठित खिताब में तो ये जवाब बहुत ही ज्यादा अंतर पैदा करते हैं. फाइनल में मानुषी छिल्लर ने एक ऐसा जवाबी छक्का मारा कि वह रेस में बाकियों से बहुत ही  आगे निकल गईं. मानुषी ने कहा, 'माताएं सबसे ज्यादा सम्मान और वेतन पाने की हकदार हैं. कौन जानता है कि अगर अदिति हुंडई ऐसे जवाब देतीं, तो वह खिताब जीतकर मिस वर्ल्ड बनने में भी सफल रहतीं. बहरहाल अदिति ने हार नहीं मानी.

साल 2018 में की शानदार वापसी

लेकिन अदिति हुंडई की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने खिताब फिसलने की निराशा को खुद पर बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया. और जज्बे के साथ अगले साल एक और बड़ा खिताब जीतने की तैयारी में जुट गईं.  एकदम ठीक ईशान किशन की तरह. करोड़ों फैंस अभी भी नहीं भूले हैं कि करीब दो साल पहले टीम इंडिया से बाहर होने के बाद ईशान किशन ने कैसे खुद को घरेलू क्रिकेट में धुरंधर बल्लेबाज की तरह साबित किया. यह ईशान की दमदार वापसी ही थी एक उन्होंने सभी को  प्रदर्शन से अभिभूत करते हुए विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में वापसी की. ठीक अदिति ने भी मंगेतर ईशान की तरह 'फेमिना मिस इंडिया' से चूकने के बाद ठीक अगले साल 2018 में  सौंदर्य की पिच' पर वापसी करते हुए "मिस दिवा सुपरनेशनल 2028" का खिताब अपने नाम किया. यह बताता है कि अदिति हुंडई के भीतर भी वापसी का जज्बा मंगेतर ईशान किशन जैसा ही है.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Farooq Abdullah Firing Case | फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाले Kamal Singh Jamwal ने पुलिस को क्या सच बताया?
Topics mentioned in this article