IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हारी टीम इंडिया तो भी सेमीफाइनल के लिए उम्मीद रहेगी जिंदा, ऐसा बनेगा समीकरण

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs ZIM, T20 World Cup 2026:

T20 World Cup 2026 Semi Final Scenario: भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में उतरेगी. नॉकआउट में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा. ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीतने के बाद भारत (-3.800 नेट रन रेट) को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस करारी हार ने भारत को ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है. वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800 नेट रन रेट) अपने पहले मैच जीतकर पहले और दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) अपना पहला मैच गंवाकर सबसे निचले स्थान पर है.

नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे वहीं अगर भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला हार जाता है तो क्या उसके बाद भारत के पास सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का रास्ता बचेगा? भारत के लिए गणित के हिसाब से एक छोटा सा मौका बच सकता है, लेकिन उसके लिए कई चीजें एक साथ होना जरूरी होगा.

सेमीफाइनल के लिए भारत का ऐसा बनेगा समीकरण

अगर भारत यह मैच हारता है, तो दो मैचों में उसके 0 अंक रहेंगे. टीम का नेट रन रेट, जो पहले से ही काफी खराब है वो और गिर जाएगा. दूसरी ओर जिम्बाब्वे के 2 अंक हो जाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच का नतीजा भारत की उम्मीदों पर सीधा असर डालेगा. अगर वेस्टइंडीज जीतता है तो वेस्टइंडीज के 4 अंक हो जाएंगे. ऐसे में भारत अधिकतम 2 अंक ही हासिल कर पाएगा, इसलिए उसका टूर्नामेंट में सफर लगभग खत्म हो जाएगा और अगर दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो दक्षिण अफ्रीका के 4 अंक हो जाएंगे. तब भारत को उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को भी हरा दे.

भारत के लिए मुश्किल, किस्मत का साथ जरूरी

अगर भारत जिम्बाब्वे से हार जाता है, तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये सभी बातें एक साथ सही होनी होंगी:

1. आखिरी मैच में बड़ी जीत

भारत को 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उसके 2 अंक हो जाएं और नेट रन रेट बेहतर हो सके.

Advertisement

2. दक्षिण अफ्रीका की लगातार जीत

दक्षिण अफ्रीाका को अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे. तब उसके 6 अंक हो जाएंगे और भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे, तीनों के 2-2 अंक रह जाएंगे.

3. नेट रन रेट का फैसला

अगर तीन टीमों के 2-2 अंक होते हैं, तो फैसला नेट रन रेट से होगा. भारत का रन रेट अभी काफी खराब है, इसलिए उसे इतनी बड़ी जीत चाहिए होगी कि वह बाकी दोनों टीमों से आगे निकल सके. कुल मिलाकर, अगर भारत यह मैच हारता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन और लगभग नामुमकिन हो जाएगा.

Advertisement

भारत की संभावित टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.

जिम्बाब्वे की संभावित टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI Summit बवाल मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी पर शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article