IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस में आगे निकलने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कितने बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी?

Equation for teams in race for semis at T20WC : ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ कम से कम 100 रनों की जीत सिर्फ़ एक टारगेट नहीं है, यह नेटरन रेट के अंतर को कम करने के लिए अहम होगा. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
What India must do to make it to the semi-finals of T20 World Cup 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत को टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में बने रहने के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कम से कम सौ रनों से जीतना आवश्यक है
  • ज़िम्बाब्वे, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बड़ी जीत से भारत का नेट रन रेट सुधारना होगा ताकि सेमीफाइनल की उम्मीद बनी रहे
  • भारत का नेट रन रेट अभी बहुत नकारात्मक है इसलिए दोनों मैच जीतने के साथ-साथ बड़े अंतर से जीतना जरूरी होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Net Run Rate, T20 World Cup 2026: अब समीकरण बिल्कुल साफ़ है, सिर्फ़ जीतना काफी नहीं होगा, भारत को बड़ा कदम उठाना होगा, भारतीय टीम को बड़े अंतर से मैच जीतना होगा. भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए 26 फरवरी को चेन्नई में ज़िम्बाब्वे को हराना होगा, फिर मज़बूत वेस्टइंडीज़ को भी पीटना होगा. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ कम से कम 100 रनों की जीत सिर्फ़ एक टारगेट नहीं है, यह नेटरन रेट के अंतर को कम करने के लिए अहम होगा. 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup Semifinal Scenario: भारत की हार और वेस्टइंडीज की जीत के बाद वर्ल्ड कप में उथल पुथल, जानें कौन पहुंचेगा समीफाइनल में

ये भी पढ़ें- India's semi-final equation: भारत T20 वर्ल्ड कप में कैसे वापसी कर सकता है? कैसे पहुंचेगा समीफाइनल में, जानें तीन-तरफा टाई का मामला क्या है?

100 से ज्यादा रनों से जीत हासिल करने के बारे में सोचना होगा
अगर वेस्ट इंडीज़ साउथ अफ़्रीका को हरा देता है लेकिन भारत से हार जाता है, और साउथ अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे को हरा देता है, तो तीनों टीमें 4 पॉइंट्स पर सुपर 8 का सफर खत्म करेंगे. इस मामले में, NRR में टॉप दो टीमें आगे बढ़ेंगी. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि अहमदाबाद में हार के बाद उनका NRR पहले से ही बहुत ज़्यादा नेगेटिव है. यह शुरुआती झटका महंगा पड़ सकता है.  सीधे शब्दों में कहें तो, भारत को बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और बड़े अंतर से जीतना होगा. एक और हार भी लगभग पक्का उनके सेमीफ़ाइनल की उम्मीदें खत्म कर देगी. 

अभी, भारत बहुत पीछे चल रहा है. उदाहरण के लिए, अगर भारत पहले बैटिंग करता है और 220 रन बनाता है, तो उसे अच्छी बढ़त बनाने के लिए ज़िम्बाब्वे को 120 या उससे कम रन पर आउट करना होगा. इसके बाद 100 रन या उससे ज़्यादा का जीत का अंतर ही उनके सेमीफाइनल की रेस में बने रहने और  साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाने का एकमात्र तरीका है.

लक्ष्य का पीछा करने में कितने ओवर में जीतना होगा मैच

भारत लक्ष्य का पीछा करता है तो तेज गति से रन बनाने होंगे. जिम्बाब्वे अगर 150-160 रन बनाता है तो भारत को नेट रन रेट सुधारने के लिए इस टारगेट को 11 ओवर में चेज करने की कोशिश करनी होगी.  ऐसा करने से भारत को रन रेट में फायदा होगा.  दूसरी ओर यदि  जिम्बाब्वे 160 बनाता है तो भारत को कोशिश करनी होगा कि  10-12 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर ले जिससे NRR में +4 से +5 तक का सुधार संभव होगा. अगर जिम्बाब्वे 180+ बनाए, तो 15 ओवर से पहले लक्ष्य को हासिल करने से भारत को नेट रन रेट में फायदा होगा .

अभिषेक शर्मा को दिखाना होगा दम

खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को धमाका करना होगा. उन्हें अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे अहम पारी खेलनी होगी और दिखाना होगा कि क्यों वो टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज हैं. 

Advertisement

पावरप्ले का फ़ायदा उठाना होगा

पहले 6 ओवर में 70+ रन का टारगेट होने पर पावरप्ले का फ़ायदा उठाना बहुत ज़रूरी है. अभिषेक और दूसरे बल्लेबाजों को तूफानी पारी खेलनी होगी. 

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-1  खेले जीते हारे बेनतीजा अंकनेट रनरेट
वेस्ट इंडीज़ 110025.350
द.अफ़्रीका 11002 3.880   
भारत    10100-3.880    
ज़िंबाब्वे 10100   -5.350

सुपर 8 में प्वाइंट्स टेबल का हाल

ग्रुप-2      खेलेजीते हारे बेनतीजाअंकनेट रनरेट
इंग्लैंड  11002 2.550
न्यूज़ीलैंड 10011-
पाकिस्तान10011-
श्रीलंका 10100 -2.550

स्पिनरों का मैजिक होना चाहिए
चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम, जो अपने स्पिन-फ्रेंडली कंडीशन के लिए जाना जाता है, बॉलिंग स्ट्रैटेजी में भी बदलाव ला सकता है. कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की स्पिन मैजिक जिम्बाब्वे पर लगाम कस सकती है. भारत के स्पिनरों का मायाजाल ज़िम्बाब्वे को 100 से कम के स्कोर पर रोकने के लिए भारत के लिए सबसे अच्छा दांव हो सकता है, अगर स्कोर का बचाव करना हो.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | झारखंड में विमान हादसा, 7 की मौत | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article