जो आज तक नहीं हुआ- ICC टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में टूटेंगे ये भी बड़े रिकॉर्ड

T20 WC 2026: फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की विजेता टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 WC 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने एक अलग ही वर्ल्ड रिकॉर्ड कम कर दिया है. मौजूदा T20 वर्ल्ड कप अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला T20 वर्ल्ड कप बन गया है. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत में इस टूर्नामेंट के लिए दर्शकों की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से अधिक हो गई है. ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा नंबर है. जय शाह ने कहा, "हमारा उद्देश्य इसे सबसे ग्लोबल और सुलभ क्रिकेट इवेंट बनाना था और मुझे खुशी है कि भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन से अधिक हो गई है."

जय शाह ने ये भी कहा कि जियोहॉटस्टार पर एक साथ देखने वाले दर्शकों की संख्या 60.5 मिलियन के शिखर पर पहुंच गई, जो एक रिकॉर्ड है. शाह ने उम्मीद जताई कि भारतीय फैंस के प्यार से इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में और भी रिकॉर्ड तोड़े जाएंगे.

फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की विजेता टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के हर मैच के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर होता गया है और पिछले मैच में संजू सैमसन की पारी के बाद यह टीम पूरी तरह से बैलेंस्ड नजर आ रही है. टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों एक मैच में जरूर हार का सामना करना पड़ा लेकिन अब यह टीम कहीं और ज्यादा खतरनाक और ताकतवर नजर आ रही है.

Featured Video Of The Day
Ayatollah Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei होंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर | Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article