Video: 'अब भोजपुरी गाना बजेगा', वैभव सूर्यवंशी का पवन सिंह के गाने पर फाड़ू डांस, ड्रेसिंग रूम को हिला डाला

Vaibhav Suryavanshi viral Video: 14 साल के सूर्यवंशी ने यादगार पारी खेलते हुए महज 80 गेंद में 175 रन बनाए जिसमें 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे.  भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 311 रन पर समेटकर 100 रन से मुकाबला जीत लिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Suryavanshi Dance video viral: वैभव का धमाकेदार डांस

Vaibhav Suryavanshi Dance video: भारत को अ्ंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैभव सूर्यवंशी पावर स्टार पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर ड्रेसिंग रूम में फाड़ू डांस वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वैभव भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में, वैभव को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों. अब भोजपुरी गाना बजेगा."

वैभव, पवन सिंह की फिल्म भोजपुरिया राज के फेमस गाना नैन तोहर कजरारी दिलवा पे करे बमबारी गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

जमकर नाचे  वैभव सूर्यवंशी

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की पारी को देख गौतम गंभीर हैरत में, भविष्य को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

14 साल के सूर्यवंशी ने यादगार पारी खेलते हुए महज 80 गेंद में 175 रन बनाए जिसमें 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे.  भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 311 रन पर समेटकर 100 रन से मुकाबला जीत लिया. ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल' और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए सूर्यवंशी ने कहा कि टीम ने फाइनल में अनावश्यक दबाव नहीं लेने का फैसला किया था और यही सोच ट्रॉफी जीतने में काफी मददगार साबित हुई. 

सूर्यवंशी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मुझे अपने कौशल पर भरोसा था कि मैं बड़े मुकाबलों में योगदान दे सकता हूं और आज यह हो गया. उन्होंने कहा, ‘‘हम ज्यादा दबाव नहीं ले रहे थे। हमने बस यह सोचा कि पूरे टूर्नामेंट में हमने किस तरह अच्छा प्रदर्शन किया है, हम बस उसी प्रक्रिया का अनुकरण करेंगे और अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे.  '' 

Featured Video Of The Day
Kanpur Vidhayak Viral Video: पागलमैन, क्या बात करते हो यार...इंजीनियर की लगी क्लास, VIDEO | UP News
Topics mentioned in this article