विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, टॉप-5 में विराट कोहली, वसीम अकरम ने चुने ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट क्रिकेटर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने पसंद के ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट खिलाड़ी का चुनाव किया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली को भी चुना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वसीम अकरम की ऑल टाइम टेस्ट लिस्ट में विराट कोहली

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने पसंद के ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट खिलाड़ी का चुनाव किया है, अपने टॉप 5 टेस्ट खिलाड़ी की लिस्ट में अकरम ने विराट कोहली का भी चुनाव किया है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वसीम ने सुनील गावस्कर जैसे महान दिग्गज को ऑल टाइम टॉप-5 टेस्ट खिलाड़ी की लिस्ट में जगह नहीं दी है. स्विंग ऑफ सुल्तान के नाम से विख्यात वसीम अकरम ने पहले नंबर पर विवियन रिचर्ड्स का चुनाव किया है तो वहीं नंबर 2 पर अकरम की पसंद वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस बने हैं. नंबर 3 पर अकरम ने इमरान खान और नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को जगह दी है. नंबर 5 पर अकरम ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली का चुनाव किया है. अकरम ने न तो गावस्कर का चुनाव किया है और ना ही सचिन तेंदुलकर को इस खास लिस्ट में जगह दी है. 

नंबर 1 विवियन रिचर्ड्स

बता दें कि  विवियन रिचर्ड्स को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है बता दें कि विवियन रिचर्ड्स को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है, रिचर्ड्स ने टेस्ट में 121 मैच खेलकर कुल 8540  रन बनाए हैं जिसमें 24 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे, वहीं, 187 वनडे में विवियन रिचर्ड्स ने 6721 रन बनाए जिसमें 11 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे हैं. टेस्ट में रिचर्ड्स ने 50.23 की औसत के साथ रन बनाए तो वहीं, वनडे में उन्होंने 47.00 के औसत के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की थी. 

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज की बात करें तो अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 104 मैच में कुल 414 विकेट लिए हैं तो वहीं, वनडे में उनके नाम 356 मैच में कुल 502 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. अकरम को दुनिया का सबसे महान गेंदबाज माना गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | संजय बांगर की बेटी अनाया ने कही दिल की बात, अभिषेक शर्मा से करना चाहती हैं शादी 

यह भी पढ़ें | 85.72 और 84.35 मीटर थ्रो करने वाले यशवीर-रोहित को लेकर नीरज चोपड़ा की भविष्यवाणी, बोले- 2028 ओलंपिक में...

Advertisement

यह भी पढ़ें | रणजी खेल रहे, 37 विकेट ले चुके, फिर शमी बाहर क्यों? BCCI पर भड़के कैफ, बोले- 'सामने आकर बताओ क्या वजह है

Featured Video Of The Day
कार पर 5 राउंड फायरिंग के बाद ड्राइवर हुआ घायल तो टाइगर ने संभाली गाड़ी

Topics mentioned in this article
Wasim Akram
Virat Kohli
Imran Ahmad Khan Niazi
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं