- पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 मैच में खराब प्रदर्शन किया और हारते हुए अंतिम गेंद तक संघर्ष नहीं किया
- वसीम अकरम ने टॉस और टीम की स्ट्रेंथ के अनुसार रणनीति में गलती मानते हुए गेंदबाजी विकल्पों की आलोचना की
- उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को स्पिनरों की ताकत के कारण लक्ष्य का बचाव करना चाहिए था, लेकिन टीम दबाव में आ गई
IND vs PAK, Wasim Akram on Ishan Kishan: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था. पाकिस्तान को मिली हार के बाद वसीम अकरम ने रिएक्ट किया है. वसीम अकरम ने माना है कि पाकिस्तान ने खराब परफॉर्मेंस किया है. वसीम ने कहा है कि आखिरी गेंद तक फाइट करना अलग बात होती है लेकिन ऐसे हाथ उठाकर हारना मुझे समझ नहीं आई. वसीम ने पाकिस्तान और भारत मैच को लेकर अपनी राय दी और कहा, "एक तो टॉस काफी अहम था. आप टॉस में अपनी स्ट्रेंथ को लेकर जाते हो, अगर आपकी स्ट्रेंथ है बैटिंग तो आप लक्ष्य का पीछा करते हो, अगर आपकी स्टेंथ है ब़ॉलिंग तो आप लक्ष्य को डिफेंड करते हैं, देखिए हमारी स्ट्रेंथ थी स्पिनर्स, धीमी विकेट पर हमारे स्पिनर्स अच्छा कर सकते थे, हमें लक्ष्य को डिफेंड करनी चाहिए थी. लेकिन हमने यहां गलती कर दी".
अकरम ने आगे कहा, "लेकिन कहते हैं न जो बीत गई सो बात गई, अब इन गलतियों से सीखकर वापस कैसे आना है, हमने गलतियों खूब की है, हम दबाव में आ गए जब 175 रन चेज करने थे. मेरे ख्याल से जब उनका 6 ओवर में 47 रन था और पहले ओवर में अभिषेक आउट हो चुके थे, ईशान ने कमाल की पारी खेली, वह एक स्पेशल खिलाड़ी है, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन जब 47 पर एक विकेट गिर गए थे. तो हमने उस्मान तारिक को किस लिए रखा था".
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 'ये हार मंजूर नहीं है', भारत से पीटने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, पाक टीम को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें- T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, दो सुपरस्टार खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी- रिपोर्ट
पूर्व दिग्गज अकरम ने कहा, "देखिए टेस्ट क्रिकेट में जो कप्तानी होती है उसे यह पता होता है कि नया गेंद से बॉल ये करेगा. बाद में यह गेंदबाज गेंदबाजी करेगा. मगर टी-20 में आपको परिस्थिति के हिसाब से गेंदबाजी में बदलाव करने हैं, आपको वहां विकेट चाहिए थी तो आपको गेंदबाजी में बदलाव करने थे. आपको उस्मान को वहां गेंदबाजी करानी चाहिए थी, वहां अबरार गेंद करने आया लेकिन वह शॉर्ट गेंद कर रहा था. वह दबाव में लग रहा था."
अकरम ने कहा, 'यह मुझे बिल्कुल समझ नहीं आई. एक तेज गेंदबाज से गेंदबाजी करवानी, देखिए उन्होंने दोनों तरफ से तेज गेंदबाज से गेंदबाजी करवाई, बुमराह औऱ हार्दिक ने विकेट भी लिए, लेंथ उनकी शानदार थी. भारतीय तेज गेंदबाजों ने कंट्रोल में गेंदबाजी और विकेट मिले, इसे कहते हैं कंट्रोल करना'.
'स्विंग ऑफ सुल्तान' ने आगे कहा, 'अब हमने गलतियां कर ली है . लेकिन अब वापस कैसे करना है .सुपर 8 में हमें जाना है. आगे बड़ी टीमों से मैच होने हैं. हमें यहां से आगे कैसे बढ़ना है, देखिए हमने सबकुछ कर लिया है. कैंप भी लग गए, हमने पहले सीरीज भी अच्छी खेल ली है, खिलाड़ियों का फॉर्म भी अच्छा है लेकिन यहां से आपको और कोई मदद नहीं कर सकता है, आपको खुद अपनी मदद करनी होगी, पीसीबी, कोच मैनेजर कुछ नहीं कर सकता है, आपको खुद पर विश्वास करके आगे बढ़ना होगा. आपको शुभकामनाएं हैं. आपको मेंटल लेवल पर काम करना होगा. तभी आप आगे बढ़ सकते हैं'.
बता दें कि पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचना है तो हर हाल में अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ जीतना होगा. नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव हो सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, शाहीन अफरीदी औऱ शादाब खान को टीम से बाहर किया जा सकता है.













