वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- 'उम्र मत देखिए, टैलेंट देखिए'

पिछले दिनों गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया था और सीधे तौर पर कहा था कि अनुभवी खिलाड़ी के टीम में होने से वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. अब वीरेंद्र सहवाग ने कोच गंभीर को खास संदेश दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सहवाग का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान

वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी स्टाइल को अपने जैसा बताया है और कहा है कि इस बल्लेबाज को ज्यादा दिन प्लेइंग इलेवन से बाहर गौतम गंभीर नहीं रख सकते हैं.सहवाग ने इस युवा सनसनी को भारत के लिए लंबा करियर बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी है.  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,253 रन बनाने वाले सहवाग ने ‘पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' के वार्षिक सत्र के दौरान चर्चा में वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की.

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है.  अपने जमाने में सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रहे 47 साल के सहवाग ने कहा, “सूर्यवंशी इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और उनकी सोच कुछ हद तक मेरी जैसी है.  वह पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने के इरादे से उतरते हैं. अब यह देखना अहम होगा कि उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका कब मिलता है और वह कितने मैच खेलते हैं.” 

सहवाग ने कहा कि "अगर कोई खिलाड़ी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में खेलने के लिए पर्याप्त प्रतिभाशाली है, तो उसकी उम्र को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आयु वर्ग के टूर्नामेंट में उम्र के नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन आईपीएल या भारतीय टीम में खेलने के दौरान प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा मायने रखता है."

 उन्होंने कहा, “आप अगर किसी आयु वर्ग की टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, तो नियमों के मुताबिक आपकी उम्र होनी चाहिए, अंडर-19 में खेल रहे हैं, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए. लेकिन जब आप आईपीएल या भारत के लिए खेलते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती. 38 या 40 साल के विराट कोहली खेल रहे हैं और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी. ऐसे में प्रदर्शन सबसे अहम है.” 

बता दें कि हाल के समय में वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि एशियन गेम्स में वैभव भारतीय इलेवन का हिस्सा बने थे. वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआत दोनों टी-20 में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहे थे. उम्मीद यी है कि तीसरे मैच में भी वैभव को इलेवन में शामिल नहीं किया जाएगा. सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाने वाला है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 ईशान, अय्यर नंबर-4 पर तय, तीसरे टी20 से दुबे बाहर, वैभव को नहीं मिलेगी जगह?

यह भी पढ़ें | IND vs WI 3rd T20I: जिस मैदान पर 260 रन भी सेफ नहीं, वहां भारत का इम्तिहान, जानें क्यों खास है होल्कर स्टेडियम

Advertisement

Featured Video Of The Day
CJP प्रोटेस्‍ट से करोड़ों रुपये का व्‍यापार हुआ ठप्‍प, कनॉट प्‍लेस, सदर बाजार समेत कई बाजार रहे बंद

Topics mentioned in this article
Virender Sehwag
Gautam Gambhir
India Vs West Indies 2026
Cricket