'अब तुम खराब गेंदबाज हो', पूछते रहे मैक्ग्रा, मगर सहवाग ने नहीं दिखाई दया, अब बताया क्यों IPL 2008 में प्लेइंग XI से रखा बाहर

Virender Sehwag Roasted Glenn McGrath: वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2008 की प्लेइंग इलेवन से ग्लेन मैक्ग्रा को बाहर रखने की वजह बताई है. उनका कहना है मैं उनसे ये नहीं कह सकता था कि तुम बूढ़े हो गए हो या अब तुम खराब गेंदबाज हो.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Glenn McGrath And Virender Sehwag

Virender Sehwag Roasted Glenn McGrath: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जारी रोमांच के बीच टीम इंडिया के पूर्व विध्वंसक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि आईपीएल के पहले सीजन में क्यों ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया था. सहवाग ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया है, 'आप यकीन नहीं करेंगे. पहले साल मैंने मैक्ग्रा को एक भी मैच नहीं खेलने दिया था. हर बार आकर वो मुझसे पूछते थे वीरू मैं क्यों नहीं खेल रहा हूं? और उन्हें मैं सिर्फ एक ही जवाब देता था. ग्लेन सिर्फ चार (विदेशी खिलाड़ी) ही खेल सकते हैं. तुम मेरे सबसे अच्छे खिलाड़ी हो, तुम मेरे सबसे अच्छे गेंदबाज हो, लेकिन मुझे अपनी टीम का ध्यान रखना है, मेरी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को खेलाना है. तुम टीम में फिट नहीं बैठ रहे हो, क्योंकि सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खेलने की इजाजत है.'

वीरेंद्र सहवाग आखिर क्यों ग्लेन मैक्ग्रा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर रहे थे. इसके पीछे की भी वजह बताई है. उनका कहना है, 'मैं उनसे ये नहीं कह सकता था कि तुम बूढ़े हो गए हो या अब तुम खराब गेंदबाज हो.'

आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्‍स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के कप्तान थे सहवाग

आपको बता दें कि आईपीएल 2008 में वीरेंद्र सहवाग दिल्ली डेयरडेविल्‍स (मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स) के कप्तान थे. इसलिए उनके पास अधिकार था कि वह किन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं. उसका चुनाव कर सकते थे.

टीम ने कुल आठ विदेशी खिलाड़ियों का किया था चुनाव 

दिल्ली डेयरडेविल्‍स की टीम ने आईपीएल 2008 के लिए कुल आठ विदेशी खिलाड़ियों का चुनाव किया था. जिसमें ग्लेन मैक्ग्रा के अलावा एबी डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान, फरवीज महरूफ, शोएब मलिक, डेनियल विटोरी, ब्रेट गीव्स और मोहम्मद आसिफ का नाम शामिल था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- MI vs SRH: रोहित शर्मा आज खेलेंगे या नहीं? मुंबई की भिड़ंत हैदराबाद के साथ, प्लेऑफ की रेस में बने रहने की है जंग

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | Suvendu Adhikari की सीट पर जय श्री राम Vs जॉय बांग्ला की जंग !
Topics mentioned in this article