IPL 2026: विराट कोहली बनाएंगे महारिकॉर्ड!, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले बन जाएंगे पहले बल्लेबाज

Virat Kohli IPL Upcoming Records: विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में फैंस उन्हें इस फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल में ही देख सकते हैं. यही वजह है कि उनके चाहने वाले IPL 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli IPL Upcoming Records:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • विराट कोहली आईपीएल 2026 में 339 रन बनाकर कुल 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं
  • पिछले तीन आईपीएल सीजन में कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार उच्च औसत से रन बनाए हैं
  • कोहली ने आईपीएल में अब तक 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं जिनमें आठ शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Virat Kohli Upcoming IPL Records: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर आईपीएल में बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी उनका दबदबा बरकरार है और हर सीजन वह कोई न कोई नया कीर्तिमान अपने नाम करते हैं. आईपीएल 2026 में कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर वह इस सीजन में 339 रन और बना लेते हैं, तो उनके कुल रन 9000 हो जाएंगे. ऐसा करने वाले वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. वो अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

पिछले तीन IPL सीजन में कोहली का प्रदर्शन 

 2023: 639 रन (औसत 53.25)
 2024: 741 रन (औसत 61.75)
 2025: 657 रन (औसत 54.75)

उनके इस लगातार प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि 9000 रन का आंकड़ा पार करना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा.

आरसीबी की सफलता में रही है बड़ी भूमिका

2025 सीजन में कोहली का प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चैंपियन बनाने में काफी अहम रहा था. 2008 से टीम का हिस्सा रहे कोहली ने 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं.

IPL में पहले से कई रिकॉर्ड विराट के नाम

कोहली पहले ही आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और 8000 रन का आंकड़ा छूने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं. साथ ही, लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.

Advertisement

दूसरे बल्लेबाज कोहली से कितने पीछे?

रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं. वहीं जोस बटलर शतकों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं और उनके नाम 7 शतक दर्ज हैं.

फैंस को IPL 2026 का इंतजार

कोहली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में फैंस उन्हें इस फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल में ही देख सकते हैं. यही वजह है कि उनके चाहने वाले IPL 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा, जहां एक बार फिर सभी की नजरें कोहली पर टिकी होंगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मेरा अभी अमेरिकी में रहना... जंग के बीच Trump का बड़ा फैसला | BREAKING NEWS