IND vs AUS: विराट कोहली के आउट होते ही अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी का टूटा दिल, दिया ऐसा रिएक्शन

Virat Kohli wicket viral: एक बार फिर कोहली ऑफ स्टंप का बाहर जाती हुई गेंद पर खुद पर नियंत्रण नहीं रख आए जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और स्लिप में कैच कर लिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virat Kohli's dismissals in the Border Gavaskar Trophy

Virat Kohli wicket, IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच के आखिरी दिन विराट कोहली 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए. एक बार फिर कोहली ऑफ स्टंप का बाहर जाती हुई गेंद पर खुद पर नियंत्रण नहीं रख आए जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और स्लिप में कैच कर लिए गए. लंच से ठीक पहले कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है. मिचेल स्टार्क ने फिर से कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ फेंकी, फुल लेंथ को देखकर कोहली ललच गए और कवर ड्राइव मारने की चक्कर में गेंद की लाइन का पीछा किया, गेंद ने बल्ले  का किनारा लिया और स्लिप में ख्वाजा के हाथों कैच कर लिए गए. कोहली खुद पर यकीन नहीं कर पाए कि जिस गेंद को न खेलने की कसम उन्होंने खाई थी. उसी तरह की गेंद पर फिर से वो कैच आउट हो गए. 

 दिल टूट गया

दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में बैठी कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी विराट के आउट होने के बाद निराश नजर आई. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दूसरी ओर केएल राहुल की भी वाइफ अथिया भी कोहली के आउट होने पर निराशा व्यक्त करती दिखीं. बता दें कि केएल राहुल भी भारत की दूसरी पारी के दौरान कोई खास कमाल नहीं कर पाए और बिना रन बनाए पवेलियन लौटे थे. 

इस पूरे सीरीज में विकेट के पीछे लपके गए कोहली (Virat Kohli wicket in India tour of Australia, 2024-25)

पहले टेस्ट में कोहली जोश हेजलवुड की गेंद पर पहले स्लिप में कैच कर लिए गए थे. फिर दूसरी टेस्ट की पहली पारी में स्टार्क की गेंद पर थर्ड स्लिप में कैच आउट होकर पवेलियन लौटे थे. दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड ने विकेटकीपर के हाथों कोहली को कैच कराकर आउट किया था. तीसरे टेस्ट में हेजलवुड ने कोहली के विकेटकीपर के द्वारा कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई थी.

अब चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली विकेट के पीछे लपके गए. मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में कोहली को स्कॉट बोलैंड  ने विकेटकीपर के द्वारा कैच कराया तो वहीं दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने कोहली को पहले स्लिप में ख्वाजा के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई है. इससे साफ पता चल रहा है कि ऑफ स्टंप की बाहर जाती हुई गेंद को खेलने में कोहली को मुश्किल हो रही है. उनके पास कोई जवाब नहीं है .

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War: कुवैत में अमेरिकी CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर तबाह! ईरान का ड्रोन अटैक | Trump | Khamenei