आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद में खेला गया. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में 155/8 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य को बेंगलुरु की टीम ने 18 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 75 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
मैच के बाद कोहली ने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'पिछले साल जितना हम दबाव महसूस कर रहे थे. इस बार उतना दबाव हमें नहीं लगा. हमने अंकतालिका में टॉप किया और खुद से कहा कि अगर हम अपने प्लान को अमल में लाएं तो फिर बेस्ट टीम हैं. हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन स्किलसेट, मैच्योरिटी और कंपोजर दिखाया.'
उन्होंने कहा, 'ब्रेक के बाद हमें शिकस्त का सामना करना पड़ा. मगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हम करीबी जीत हासिल करने में कामयाब रहे. वो काफी ट्रिकी पीरियड था. उस जीत के बाद हमारा विश्वास वापस आ गया. इसके बाद हमने केकेआर के खिलाफ भी जीत हासिल की.'
कोहली ने कहा, 'ट्रॉफी जीतने के लिए हमें लंबा इंतजार करना पड़ा था. गेंदबाजी इस बार हमारी वर्ल्ड क्लास रही. हेजलवुड, भुवी और रसिख ने शानदार प्रदर्शन किया. क्रुणाल पंड्या के ऊपर आप कभी भी भरोसा कर सकते थे. डार ने काफी अच्छी गेंदबाजी की.'
बल्लेबाजों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, 'सभी बल्लेबाजों ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया. यहीं वजह है कि इस टीम के साथ खेलकर मैं खुश हूं. यहीं सब वजहें थी कि मैदान में शिरकत करते दौरान हमारे अंदर इतना कॉन्फिडेंस था.'
यह भी पढ़ें- गुजरात के फाइनल में हार के गुनहगार: इन 5 खिलाड़ियों ने GT की डुबोई नैया, 'त्रिमूर्ति' भी नहीं कर पाए कमाल










