Virat Kohli: विराट कोहली का T-20 में तहलका, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli record in T20: विराट कोहली को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. कोहली ने 81 रन की पारी खेली थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli record in IPL, RCB vs GT: कोहली ने रचा इतिहास

Virat Kohli record : गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 81 रन की पारी खेली, अपनी 81 रन की पारी में कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है. 37 साल के कोहली ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. किंग दुनिया के पहले ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक देश में 10,000 T20 रन बनाए हैं. भारत में 10,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए कोहली को GT के खिलाफ 49 रनों की जरूरत थी, और 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की पारी के 10वें ओवर में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया. 

 एक देश में सर्वाधिक T20 रन 

बल्लेबाजटीममैचरनदेश
विराट कोहलीदिल्ली, भारत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  29110,000*भारत 
रोहित शर्माडेक्कन चार्जर्स, भारत, मुंबई, मुंबई इंडियंस3198563भारत 
शिखर धवन    डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स, भारत, मुंबई इंडियंस, नॉर्थ ज़ोन, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद2537626भारत 
जेम्स विंसइंग्लैंड, हैम्पशायर, सदर्न ब्रेव2567492इंग्लैंड
संजू सैमसनचेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, भारत, केरल, राजस्थान रॉयल्स2727254भारत

 मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने  गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया. एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी को मिली जीत के नायक विराट कोहली रहे. कोहली ने कहा कि उनकी और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी इस मुकाबले में अहम साबित हुई.

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए. साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, आरसीबी ने 206 रनों के लक्ष्य को आसानी से सिर्फ 5 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. विराट कोहली को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, गेल और रोहित भी 19 साल में यह नहीं कर सके

Featured Video Of The Day
NV Sir Interview | कोचिंग माफियाओं से लेकर शिक्षा मंत्री बनने पर क्या कुछ बोले NV सर?| Munish Devgan