India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ अपने शानदार शतकीय पारी के लिए केएल राहुल ने हर तरफ से खुब सुर्खियां बटोरी हैं. इस दौरान टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने भी केएल राहुल के इस शतकीय पारी का खूब आनंद लिया. टीम इंडिया के स्थिति को मजबूत करते हुए केएल राहुल ने अपने करियर की बेहतरीन पारियों में से एक खेली. रोहित शर्मा, शुबमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मुश्किल पिच पर लड़खड़ा गए. राहुल ने निचले-मध्य क्रम के बल्लेबाजों और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ छोटी साझेदारियां बनाते हुए अपना 8वां टेस्ट शतक दर्ज किया और भारत को पहली पारी में 245 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
दक्षिण अफ्रीका में किसी एशियाई बल्लेबाज द्वारा कम से कम दो शतक लगाने के मामले में केएल पाकिस्तान के अज़हर महमूद, श्रीलंका के थिलन समरवीरा और भारत के विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं. सचिन तेंदुलकर पांच शतक के साथ टॉप पर हैं. दक्षिण अफ्रीका में, केएल ने छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें 11 पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 32.45 की औसत से 357 रन बनाए हैं.














