Virat Kohli New Look Viral: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने वाला है और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. IPL 2026 में हिस्सा लेने के लिए विराट बेंगलुरु पहुंच चुके है और अपनी टीम के साथ जुड़ भी चुके हैं. विराट को एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमेशा की तरह विराट का एयरपोर्ट लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. वह ब्लू स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्रैकपैंट और कैप पहने हुए बेहद कूल और रिलैक्स्ड अंदाज में नजर आए. फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं. आरसीबी ने भी उनकी वापसी का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, "You don't have to see him… to know he's coming! Check the calendar. There will be signs…"
चैंपियन का खिताब बचाने की चुनौती
पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में आरसीबी ने इतिहास रचा था. पंजाब किंग्स को हराकर टीम ने अपना पहला खिताब जीता था, जिसमें विराट का बल्ला जमकर गरजा था. कोहली ने 15 मैचों में लगभग 55 की औसत से 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. अब 2026 में आरसीबी का एकमात्र लक्ष्य अपने इस ताज की रक्षा करना है.
RCB का अभियान और नया स्क्वाड
आरसीबी अपने सफर की शुरुआत 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. इस बार टीम की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है. टीम में फिल सॉल्ट, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं, लेकिन फैंस की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और उनके बल्ले पर टिकी होंगी.
IPL 2026 के लिए RCB की मजबूत सेना
बल्लेबाज: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा.
ऑलराउंडर: क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड.
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, नुवान थुशारा.














