Vijay Hazare Trophy: मयंक अग्रवाल का घरेलू क्रिकेट में धमाका, कारनामा करने वाले केवल पांचवें बल्लेबाज

Mayank Agarwals' record: मयंक अग्रवाल पिछले काफी लंबे से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह हार मानने को राजी नहीं हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mayank Agarwal: मयंक के तूफानी रिकॉर्ड की जोर-शोर से चर्चा है
नई दिल्ली:

Mayank Agarwal makes record: एक तरह टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में लोहा ले रही है, तो दूसरी तरफ खेली जा रही घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy)में खिलाड़ी अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी सहित आईपीएल तैयारियों को भी पुख्ता कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर मंयक अग्रवाल (Mayank Agarwal makes record) ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बहुत ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया. 

रिकॉर्डबुक में दर्ज हुए मयंक

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने सिर्फ 45 गेंदों पर शतक जड़ दिया. इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह गेंद ही खाली खेलीं. यह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक रहा. मयंक की इस आतिशी पारी से कर्नाटक ने जीत का लक्ष्य केवल 14.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. मंयक ने अपने 100 रन के लिए सात चौके और इतने ही छक्कों की मदद भी  ली. 


सबसे तेज शतक जड़ने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

बल्लेबाज                  गेंद           टीम               बनाम                       साल

Advertisement

अनमोलप्रीत सिंह       40           पंजाब         अरुणाचल प्रदेश            2024/25

यूसुफ पठान            40           बड़ौदा           महाराष्ट्र                      2010-11

Advertisement


उर्विल पटेल            41           गुजरात          अरुणाचल प्रदेश           2023/24

Advertisement


अभिषेक शर्मा         42           पंजाब              मध्य प्रदेश               2020/21

Advertisement


मयंक अग्रवाल         45        कर्नाटक           अरुणाचल प्रदेश         2024/25
 

इस साल हैदराबाद के लिए खेलेंगे मयंक

पिछले साल पंजाब के छठे नंबर पर रहने के बाद अग्रवाल को पंजाब ने रिलीज कर दिया था. इस बार मयंक के लिए पंजाब, आरसीबी, चेन्नई और हैदराबाद के बीच बोली लगी. बाजी हाथ लगी सनराइजर्स के, जिसने मयंक को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा. 
 

Featured Video Of The Day
Axiom-4 Mission Launch: Shubhanshu Shukla ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान तो भावुक हुआ परिवार | Exclusive
Topics mentioned in this article