- वरुण ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे अधिक पारियों में कम से कम एक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है
- उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में डेविड मिलर को आउट कर अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया है
- वरुण चक्रवर्ती ने 2025-26 सत्र में 18 लगातार पारियों में कम से कम एक विकेट हासिल किया है
Varun Chakaravarthy Created History: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' चरण में जरूर वरुण चक्रवर्ती आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी महंगे रहे. इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की लगातार सबसे अधिक पारियों में कम से कम एक विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. आज के मुकाबले से पूर्व वह अर्शदीप सिंह के साथ खास मामले में संयुक्त रुप से पहले स्थान पर थे. मगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में डेविड मिलर (63) को आउट करते हुए उन्होंने अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया है.
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की तरफ से 2024-25 सत्र में शिरकत करते हुए 17 पारियों में कम से कम एक विकेट चटकाए थे. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2025-26 सत्र में शिरकत करते हुए पिछले 18 मुकाबलों में कम से कम एक विकेट लेते हुए अर्शदीप सिंह को पछाड़ दिया है.
T20I में लगातार सबसे अधिक पारियों में कम से कम एक विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी
18 बार - वरुण चक्रवर्ती - 2025-26
17 बार - अर्शदीप सिंह - 2024-25
13 बार - आशीष नेहरा - 2016
11 बार - वाशिंगटन सुंदर - 2024-25)
11 बार - वरुण चक्रवर्ती - 2024-25
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन
बात करें आज के मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 11.75 की इकॉनमी से 47 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार डेविड मिलर (63) बने. मिलर को उन्होंने तिलक के हाथों कैच आउट किया.
यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह का नया रिकॉर्ड, जानें जीनियस की किस अदा के कायल हो गए सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री














