Vaibhav Suryavanshi रच सकते हैं इतिहास, बाबर आजम के इस महारिकॉर्ड को तोड़कर क्रिकेट जगत में मचाएंगे हलचल

Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बाबर आजम का महारिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ मचाएंगे तहलका.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IND vs AFG U19 WC 2026: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर बाबर आजम का महारिकॉर्ड
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक 39 से अधिक की औसत से कुल 196 रन बनाए हैं
  • सेमीफाइनल में शतक जमाने पर वैभव अंडर-19 वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं
  • वैभव सूर्यवंशी बाबर आजम के अंडर-19 वनडे रन रिकॉर्ड 1271 रन को सेमीफाइनल में पार कर सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vaibhav Suryavanshi Record IND vs AFG U19 World Cup Semi Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की राह पर आगे बढ़ रही है. हालांकि अब तक जिस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, यानी वैभव सूर्यवंशी, उनसे वैसी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. इसके बावजूद उनके आंकड़े बताते हैं कि वह बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब खड़े हैं. अब तक टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने 39 से ज्यादा की औसत से 196 रन बनाए हैं. भले ही ये आंकड़े बहुत चौंकाने वाले न लगें, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में उनके पास खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच होगा.

वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल में बदल सकते हैं तस्वीर

अफगानिस्तान के खिलाफ अगर वैभव सूर्यवंशी एक बड़ी पारी खेलते हैं, खासकर शतक जमाने में कामयाब रहते हैं, तो वह एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. एक तरफ वह अंडर-19 वनडे में एक्टिव खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ जाएगा.

बाबर आजम का रिकॉर्ड भी निशाने पर

अगर वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल में शतक जमाते हैं और 103 रन या उससे ज्यादा की पारी खेलते हैं, तो वह बाबर आजम के अंडर-19 वनडे रन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं. बाबर ने अपने अंडर-19 करियर में 1271 रन बनाए थे. यानी सेमीफाइनल मुकाबला सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि वैभव सूर्यवंशी के करियर के लिहाज से भी बेहद अहम साबित हो सकता है. एक बड़ी पारी उन्हें अंडर-19 क्रिकेट का नया स्टार बना सकती है और रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो सकता है. 

नंबर 1 बनने की रेस में वैभव सूर्यवंशी

इस समय अंडर-19 वनडे में एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के अजीजुल हकीम के नाम है. उन्होंने 37 मैचों की 35 पारियों में 1261 रन बनाए हैं. दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी 23 मैचों में ही 1169 रन बना चुके हैं और इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि वैभव का औसत 50 से ऊपर है और उनका स्ट्राइक रेट 158 से ज्यादा का है, जो अंडर-19 वनडे इतिहास में किसी भी बल्लेबाज से बेहतर माना जा रहा है.

चूंकि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, ऐसे में वैभव के पास सेमीफाइनल में अजीजुल हकीम को पीछे छोड़ने का पूरा मौका है. इसके लिए उन्हें 93 रन की जरूरत होगी.

Featured Video Of The Day
Iran US Tension | अमेरिकी नेवी ने मार गिराया ईरानी ड्रोन | BREAKING NEWS | Namaste India
Topics mentioned in this article