Vaibhav Suryavanshi: प्रफुल हिंगे की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी हुए 'गोल्डन डक', खुशी से कुछ यूं उछल पड़ी काव्या मारन, रिएक्शन वायरल

Vaibhav Suryavanshi Wicket; Kavya Maran Reaction SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट होकर बेहद निराश दिखे. वहीं काव्या मारन खुशी से झुमती नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kavya Maran Reaction on Vaibhav Suryavanshi Wicket; SRH vs RR:

Vaibhav Suryavanshi; kavya Maran Reaction Viral SRH vs RR IPL 2026: हम सब जानते हैं की क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है जहां एक दिन आप अर्श पर होते हैं, तो दूसरे दिन फर्श पर. आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. बुमराह और हेजलवुड जैसे दिग्गजों के छक्के छुड़ाने वाले 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बार 'गोल्डन डक' का शिकार हो गए. इस बड़े विकेट पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का जश्न अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

जब वैभव के आउट होते ही उछल पड़ी काव्या मारन

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को जैसे ही राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू हुई, सबकी निगाहें ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी पर थीं. लेकिन हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने कुछ और ही सोच रखा था. प्रफुल ने एक 'हार्ड लेंथ' गेंद डाली जो तेजी से वैभव की ओर आई. वैभव ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में बहुत ऊंची खिल गई. जैसे ही गेंद हवा में गई, वीआईपी स्टैंड्स में बैठीं काव्या मारन अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं. वह लगभग प्रार्थना कर रही थीं कि यह कैच न छूटे.

विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते हुए इस बड़े विकेट का जश्न मनाया. उनका यह रिएक्शन बता रहा था कि वैभव सूर्यवंशी का विकेट हैदराबाद के लिए कितना मायने रखता था.

वैभव का 'गोल्डन डक' और राजस्थान की पहली हार

वैभव सूर्यवंशी, जो अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, पहली ही गेंद पर आउट होकर बेहद निराश दिखे. उन्होंने आसमान की तरफ देखा और भारी मन से पवेलियन की ओर चल दिए. वैभव के जल्दी आउट होने का असर राजस्थान रॉयल्स पर भी पड़ा और टीम संभल नहीं सकी.
मैच का नतीजा: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी.
विजय रथ रुका: इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का लगातार चार जीत का सिलसिला भी टूट गया.

Advertisement

पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

एक बड़ी जीत ने सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत बदल दी है. राजस्थान रॉयल्स (RR) 5 मैचों में 1 हार के बावजूद राजस्थान अभी भी शीर्ष (नंबर 1) पर बरकरार है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 5 में से 2 मैच जीतकर हैदराबाद अब लंबी छलांग लगाते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गई है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz पर Trump की नाकेबंदी से आगे क्या होगा? | Noida Workers Protest