Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव को सिक्स पसंद है! आंकड़े बोल रहे कम उम्र में कितने बड़े 'पावर हिटर' हैं सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Sixes Strike Rate Record: बरसापारा में खेले गए 11 ओवरों के इस मैच में वैभव ने महज 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका शामिल रहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi Sixes Strike Rate Record: 
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली
  • वैभव ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपनी बल्लेबाजी की निडरता साबित की
  • टी20 क्रिकेट में वैभव का छक्के लगाने का औसत हर 5.6 गेंद पर एक छक्का है, जो यशस्वी जायसवाल से तीन गुना तेज है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vaibhav Suryavanshi Sixes Strike Rate Record: आईपीएल 2026 का तो अभी महज आगाज है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेवरों ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरसापारा स्टेडियम में वैभव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट पंडितों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस युवा खिलाड़ी का भविष्य कितना सुनहरा होने वाला है. वैभव सूर्यवंशी की निडरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके सामने दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह थे. 15 साल के लड़के ने बुमराह के खिलाफ अपनी पारी की पहली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. इतना ही नहीं, अगली 3 गेंदों के भीतर उन्होंने दो और छक्के लगाकर बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी.

जायसवाल से भी तेज है वैभव सूर्यवंशी का 'सिक्सर रेट'

वैभव सिर्फ छक्के नहीं लगाते, बल्कि वे हर 5-6 गेंद पर बाउंड्री पार करने की काबिलियत रखते हैं. उनके आंकड़े टी20 क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों को बौना साबित कर रहे हैं. छक्के लगाने की रफ्तार की बात करें तो मंगलवार के मैच से पहले, वैभव ने टी20 क्रिकेट में मात्र 378 गेंदों में 68 छक्के जड़े थे. यानी हर 5.6 गेंद पर एक छक्का. वहीं भारत के बेहतरीन ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 2490 गेंदों में 160 छक्के लगाए हैं (औसतन हर 15.6 गेंद पर एक छक्का). वहीं वैभव की रफ्तार उनसे लगभग तीन गुना ज्यादा है.

इतिहास का आगाज

वैभव ने महज 13 साल की उम्र में बिहार के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए टी20 डेब्यू किया था और वहां भी उन्होंने दो छक्के जड़े थे. पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने आईपीएल डेब्यू पर भी उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था.

Advertisement

मुंबई के खिलाफ 14 गेंदों का तूफान

बरसापारा में खेले गए 11 ओवरों के इस मैच में वैभव ने महज 14 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका शामिल रहा. वहीं यशस्वी जायसवाल जिन्होंने पहले ही ओवर में 22 रन कूटे थे उनके साथ मिलकर वैभव ने केवल 5 ओवरों में 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली. इसी पावर-हिटिंग के दम पर राजस्थान ने मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन चीख-चीख कर बोल रहा है कि विश्व क्रिकेट को एक नया 'सुपरस्टार' मिल चुका है. जिस उम्र में बच्चे क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे होते हैं, उस उम्र में वैभव दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड्स की नई किताब लिख रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran War Paused! Hormuz खुला पर देना होगा 'टोल टैक्स', क्या दुनिया में महंगा होगा पेट्रोल?