वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में लगाया क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा और अपनी पारी के दौरान कुल 28 छक्के लगाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव सूर्यवंशी की पारी 53 गेंदों में 204 रन पर समाप्त हुई, अपनी पारी के दौरान वैभव ने 7 चौके और 28 छक्के लगाए और उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो 385 की रही. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 4 चौके-14 छक्के के साथ 27 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. वैभव इस शतक के साथ 'लिस्ट ए' में दुनिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. वैभव ने अपने आक्रामक सोच की झलक पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर हैट्रिक चक्के लगाकर दिखा दिया था.

सूर्यवंशी ने 2023 में बने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक लगाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. तीसरा सबसे तेज़ शतक दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डी विलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक जड़ा था. सूर्यवंशी ने आसानी से कई छक्के लगाए, लेकिन इबरार अहमद की गेंद पर सामने की तरफ चौका जड़कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया.

 वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक की मदद से भारत-ए ने यूएई के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की. इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. भारत ने महज 14.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए महज 21 गेंदों में 68 रन की साझेदारी की. अभिषेक 5 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वैभव ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया.

प्रभसिमरन 4 गेंदों में महज 3 रन टीम के खाते में जोड़ सके. इसके बाद वैभव ने रिंकू सिंह के साथ 43 गेंदों में 137 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. वैभव 53 गेंदों में 28 छक्कों और 7 चौकों के साथ 204 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान सिर्फ 28 गेंदों में सेंचुरी लगाई, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रहा. वैभव ने 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा.

Advertisement

वैभव के पवेलियन लौटने के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 27) ने कुमार कुशाग्र (नाबाद 1) के साथ चौथे विकेट के लिए 9 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से जाहिद अली, इबरार अहमद और बेसिल हमीद 1-1 विकेट हासिल कर सके.

यह भी पढ़ें | ' गेंद बल्ले पर आ रही थी तो सोचा मारो...', वैभव सूर्यवंशी ने सुनाई तूफानी दोहरे शतक की जादुई कहानी

Advertisement

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 28 गेंदों में ठोका 'लिस्ट-ए' क्रिकेट का सबसे तेज शतक, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Meerut से संदिग्ध आतंकी उजैद गिरफ्तार! पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से कनेक्शन

Topics mentioned in this article
Vaibhav Suryavanshi
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं