Vaibhav Suryavanshi: '24 कैरेट गोल्ड', वैभव सूर्यवंशी का होगा जोरदार कमबैक! सबको है IPL के इस महारिकॉर्ड के टूटने का इंतजार

Vaibhav Suryavanshi; IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी SRH के खिलाफ मुकाबले में गोल्डन डक हुए थे और अब एक बार फिर फैंस को उनके बल्ले का जौहर देखने का इंतजार होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Ready for Comeback; IPL 2026: आईपीएल 2026 में 'वंडर किड' के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से जो तूफान खड़ा किया है, उसकी गूंज पूरे क्रिकेट जगत में है. चाहे जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर छक्का जड़ना हो या जोश हेजलवुड की लाइन-लेंथ बिगाड़ना, 15 साल के इस युवा ने साबित किया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पिछले मैच में वह 'गोल्डन डक' का शिकार हुए, लेकिन क्रिकेट के सफर में यह उनके सुनहरे सफर में महज एक छोटी सी रुकावट है जो खिलाड़ियों के जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब वो प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं.

'24 कैरेट गोल्ड' की चमक कभी फीकी नहीं पड़ती

वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत में '24 कैरेट गोल्ड' कहा जाता रहा है और जैसा कि हम जानते हैं सोने की कीमत और चमक कभी कम नहीं होती. ऐसे में एक मैच में खराब शॉट सिलेक्शन या शून्य पर आउट होना किसी भी महान खिलाड़ी के साथ भी हो सकता है. राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट वैभव के मानसिक आत्मविश्वास पर काम कर रहा होगा ताकि वह अपने उसी पुराने 'तूफानी' अंदाज में वापसी कर सकें. राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ रविवार 19 अप्रैल को ईडन गार्डन में खेला जाएगा.

बुलंद इरादे, क्रिस गेल के 175 रनों पर नजर

वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास कितना अडिग है, इसका अंदाजा बीसीसीआई (BCCI) के एक हालिया इवेंट में दिए उनके बयान से लगाया जा सकता है. वैभव ने बेखौफ होकर कहा था कि इस आईपीएल सीजन में उनकी नजर क्रिस गेल के ऐतिहासिक 175 रनों के उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर को तोड़ने पर होगा. यह लक्ष्य सुनने में भले ही असंभव लगे, लेकिन जिस तरह का 'स्ट्राइक रेट' और 'पावर हिटिंग' वैभव ने इस सीजन में दिखाई है, वह किसी भी बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं. पहली ही गेंद पर छक्का मारने की उनकी काबिलियत उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती है.

IPL 2026 में अब तक का सफर

वैभव सूर्यवंशी ने 5मैचों में 200 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 18 छक्के आए हैं. इस सीजन बड़े गेंदबाजों पर दबदबा बनाए वैभव ने बुमराह और हेजलवुड जैसे दिग्गजों के खिलाफ निडर बल्लेबाजी की और गगनचुंबी छक्के लगाए हैं. अब उनके सामने चुनौती है की SRH के खिलाफ मिली नाकामी को पीछे छोड़कर फिर से अपनी लय हासिल करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Samrat Chaudhary Bihar CM: 'मैं शपथ लेता हूं…' - सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली