Vaibhav Suryavanshi 'अगर मेरा करियर लंबा चला', वैभव सूर्यवंशी ने LSG के खिलाफ तूफानी पारी के बाद कर दिया बड़ा ऐलान, बयान वायरल

Vaibhav Suryavanshi Statement on His Batting Strategy vs LSG, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की है और अपनी रणनीति को लेकर भी बयान दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi Statement on His Batting Strategy vs LSG, IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Statement on His Batting Strategy vs LSG, IPL 2026: मैदान पर जब कोई युवा बल्लेबाज़ गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा हो, तो समझ जाइए कि क्रिकेट फैंस के लिए एक जादुई शाम होने वाली है. आईपीएल 2026 के 64वें मैच में कुछ ऐसा ही कमाल राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिए वैभव ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर दिए. वैभव ने क्रीज पर आने के साछ छोड़ा रुके और फिर लखनऊ के गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया. उन्होंने महज 38 गेंदों का सामना किया और ताबड़तोड़ 93 रन कूट डाले. उनकी इस आतिशी पारी में 10 गगनचुंबी छक्के और 7 कड़क चौके शामिल थे. हालांकि, वो अपने शतक से महज 7 रन दूर रह गए और पवेलियन लौट गए, लेकिन आउट होने से पहले वे राजस्थान की जीत की कहानी लिख चुके थे.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रणनीति का किया खुलासा

टीम के लिए एक अहम मोड़ पर अपना तीसरा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने पर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रणनीति का खुलासा किया. वैभव ने कहा, "कुछ खास नहीं. मैं बस सोच रहा था, क्योंकि बॉलिंग के दौरान मैं बाहर बैठा था और विकेट अच्छा लग रहा था. मैं सोच रहा था कि आज मुझे शुरुआत में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, थोड़ा समय लेना चाहिए और अगर मैं ज्यादा देर तक बैटिंग करूंगा, तो इससे दूसरे छोर पर मौजूद बैटर को भी मदद मिलेगी."

शुरुआत में धीमी बैटिंग पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा...

शुरुआत में धीमी बैटिंग के बाद अचानक गियर बदलने और तेजी से हाफ-सेंचुरी पूरी करने पर वैभव ने कहा, "मेरी सोच यही थी, मुझे पता है कि मैं कभी भी दो या तीन बाउंड्री या छक्के लगा सकता हूं, इसलिए मैं थोड़ा ज्यादा समय ले सकता हूं और ज्यादा जल्दबाजी न करके गेम को आखिर तक ले जाने की कोशिश कर सकता हूं."

कम उम्र में मिल रही इस जबरदस्त पॉपुलैरिटी पर...

कम उम्र में मिल रही इस जबरदस्त पॉपुलैरिटी और तारीफों को संभालने के सवाल पर वैभव ने बड़ी समझ दिखाई. वैभव ने कहा, "कुछ खास नहीं. मैं इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, मैं अखबार वगैरह नहीं पढ़ता, इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा सोचता भी नहीं हूं. मैं बस यही सोचता हूं कि यह तो अभी बस शुरुआत है. अगर मेरा करियर लंबा चला और मैं लंबे समय तक खेलता रहा, तो लोग और भी बहुत कुछ कहेंगे. मेरा पूरा ध्यान बस गेम पर होना चाहिए और मुझे अपना सफर पूरा करना चाहिए."

Advertisement

रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंची

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. इस टीम ने 13 में से 7 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 13 में से 9 मुकाबले गंवा चुकी एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर थी. अगर रॉयल्स की टीम 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो यह टीम प्लेऑफ का अंतिम टिकट अपने नाम कर लेगी.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raja Bhaiya Muslim Statement | राजा भैया के बयान से सियासी बवाल, भड़के मुस्लिम! | Yogi