Vaibhav Suryavanshi: इतिहास रचने से चंद कदम दूर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, IPL में कारनामा करने वाले बन जाएंगे पहले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi IPL Upcoming Record, RR vs PBKS: वैभव सूर्यवंशी की रणनीति साफ होगी गेंद को हवा की सैर कराना. अगर आज वैभव ने अपनी लय पकड़ी तो वो IPL इतिहास का बड़ा कारनामा अपने नाम कर लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi IPL Single Season Runs Record; RR vs PBKS:

Vaibhav Suryavanshi IPL Highest Strike Rate Record; RR vs PBKS: आज मुल्लनपुर के मैदान पर जब राजस्थान रॉयल्स का यह 15 साल का 'वंडर किड' वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026) अपनी जादुई फॉर्म के साथ उतरेगा, तो पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण के लिए यह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. जिस बल्लेबाज ने हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक ठोककर तबाही मचाई हो और इस सीजन में 234.87 के स्ट्राइक रेट से 32 छक्के जड़ चुका हो, उसे रोकना किसी एक गेंदबाज के बस की बात नहीं लग रही. पंजाब के पास भले ही मार्को यानसेन और जेवियर बार्टलेट जैसी विदेशी ताकत हो, लेकिन वैभव का निडर अंदाज उन्हें सेट होने का मौका ही नहीं देता.

आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी

यानसेन की लंबाई और बार्टलेट की स्विंग के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की रणनीति साफ होगी गेंद को हवा की सैर कराना. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक खेले गए अपने 8 मैचों में 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं और उनका औसत 44.62 की है. अब तक वैभव के बल्ले से 31 चौके और 32 छक्के आ चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में वो तीसरे नंबर पर हैं. वैभव अगर आज पंजाब के खिलाफ 43 रन बना लेते हैं तो वो एक ही सीजन में 230+ के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बनकर नया कीर्तिमान रच देंगे.

सबसे दिलचस्प टक्कर अर्शदीप सिंह के साथ होगी. डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट अर्शदीप की यॉर्कर बनाम वैभव का क्लीन हिटिंग स्टाइल आज के मैच का सबसे बड़ा आकर्षण है. अर्शदीप की चतुराई के सामने वैभव की आक्रामकता किस हद तक काम आती है, यह देखना रोमांचक होगा. वहीं, घरेलू क्रिकेट के अनुभवी विजयकुमार वैशाक के लिए वैभव की गति और प्लेसमेंट को पढ़ना बड़ी चुनौती होगी. वैशाक अपनी विविधताओं से वैभव को फंसाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जिस फॉर्म में वैभव हैं, वहां गलती की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है.

Advertisement

Photo Credit: PTI

मैदान पर एक भावुक और तकनीकी मुकाबला तब दिखेगा जब युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी का जाल बुनेंगे. चहल की गुगली बनाम वैभव का फुटवर्क यह अनुभव और युवा जोश की एक क्लासिक जंग होगी. चहल जानते हैं कि वैभव जैसे आक्रामक खिलाड़ी को कैसे लालच देकर फंसाया जाता है, लेकिन वैभव जिस सटीक अंदाज से बड़े शॉट्स खेल रहे हैं, वह चहल की लाइन-लेंथ बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं. कुल मिलाकर आज पंजाब के गेंदबाजों को सिर्फ गेंद नहीं फेंकनी होगी, बल्कि वैभव के उस 'तूफान' से बचना होगा जो आईपीएल की हर पुरानी कहानी को बदलने की कोशिश में हैं.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बम, बारूद बवाल! क्या गोलियों के दम पर TMC जीतेगी बंगाल? | Mamata | Modi