Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास, क्रिस गेल के 14 साल पुराने 'महारिकॉर्ड' को तोड़ने के करीब, क्रिकेट जगत भी हैरान

Vaibhav Suryavanshi Eyes on Chris Gayle IPL Sixes Record: IPL 2026 में तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने फैंस के दिलों में इस बात की उम्मीद जगा दी है की वो क्रिस गेल का IPL महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Suryavanshi Eyes on Chris Gayle Most Sixes in a Season Record:

Vaibhav Suryavanshi Eyes on Chris Gayle Most Sixes in a Season Record: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का 14 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. वैभव की एक अच्छी पारी गेल के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. क्रिस गेल को विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में स्थापित करने में आईपीएल का बड़ा योगदान रहा है.

गेल को आईपीएल में बड़ी सफलता मिली है. वह आईपीएल की वजह से ही 'सिक्सर किंग' और 'यूनिवर्स बॉस' के रूप में मशहूर हुए. गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे. किसी भी एक आईपीएल सीजन में किसी एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है. 

वैभव सूर्यवंशी क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 7 छक्के दूर हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में 13 मैचों की 13 पारियों में 53 छक्के लगाए हैं. उनके पास सीजन में एक लीग मैच और है, और राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद उनके पास और भी मौके होंगे.

वैभव अपनी पारी में सिंगल, डबल, और चौके से ज्यादा छक्के लगाते हैं. ऐसे में पूरी संभावना है कि एक अच्छी पारी गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी होगी. वैसे, 53 छक्के के साथ वैभव ने किसी एक सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए सर्वाधिक छक्के के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है.

Advertisement

किसी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज आंद्रे रसेल हैं. केकेआर की तरफ से खेलते हुए इस ऑलराउंडर ने 2019 में 52 छक्के लगाए थे. चौथे स्थान पर एक बार फिर क्रिस गेल हैं. 2013 में क्रिस गेल ने 51 छक्के लगाए थे. जोस बटलर पांचवें स्थान पर हैं. 2022 में जोस बटलर ने 45 छक्के लगाए थे.
 

Featured Video Of The Day
स्कॉर्पियो से आए चोर, कुछ नहीं मिला तो 18 लाख की Kia ले उड़े