बिहार के वैभव पर क्रिकेट संघ गदगद, इनाम का एलान: सूर्यवंशी के पांव ज़मीन पर, आंखें आसमान पर

BCA Announced Prize Money for Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 टीम इंडिया और वैभव पर इनाम और सम्मान का सिलसिला शुरू हो गया है. अंडर-19 टीम को 8 फरवरी को मुंबई में सम्मानित किया जाएगा. जबकि, बिहार क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष हर्ष वर्धन अबी लंदन में हैं और टीम के साथ वैभव की कामयाबी से बेहद खुश हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव पर क्रिकेट संघ गदगद, इनाम का एलान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को छठा खिताब दिलाया
  • वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव बचपन से ही आक्रामक स्वभाव का खिलाड़ी रहा है और सपने को पूरा किया
  • बिहार क्रिकेट संघ वैभव के स्वागत और सम्मान के लिए तैयारियां कर रहा है, जबकि BCCI ने टीम को इनामी राशि घोषित की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

छठा वर्ल्ड कप ख़िताब, 175 रनों की ऐतिहासिक, मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट- 14 साल की उम्र में इतने सारे ख़िताब किसी के ख़्वाबी ख़ज़ाने के हाथ लगने जैसा है. लेकिन बिहार के वैभव सूर्यवंशी का सुनहला आसमानी सफ़र शुरू ही हुआ है. उनके दादा उपेन्द्र प्रसाद सिंह का ताज़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. वो कह रहे हैं, "हमलोग तो पहले से कहते थे कि फ़ाइनल के दिन बवंडर बन कर आएगा और वास्तव में आज चक्रवात बन ही गया."

वैभव के पिता के इंटरव्यू वायरल

वैभव और उनके पिता संजीव सूर्यववंशी के नये-पुराने इंटरव्यू भी जमकर वायरल हो रहे हैं. मैच के फ़ौरन बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,"जब से वैभव को क्रिकेट खिलाना शुरू किये, ये तो सपना था. आज वो सपना पूरा हुआ. सारे बच्चों ने मिलकर मेहनत की है. सारे देशवासियों का आशीर्वाद बच्चों के साथ था. उन्होंने हमारा सर गर्व से ऊंचा कर दिया. बहुत छोटा था 10-11 साल का तब भी अंडर-19 वाले गेंदबाजों को ऐसे ही मारता था. शुरू से ही आक्रामक था, स्वभाव से भी. उसका खेल का स्टाइल ही यही है, एकदम."

'बिहार क्रिकेट संघ का शुक्रिय'

टीम की जीत की बात करते वक्त वैभव के पिता सिर्फ़ वैभव नहीं टीम और टीम के सपोर्ट स्टाफ़ की भी बात करते हैं. इस सफ़र में वो ब्रायन लारा के वीडियो से लेकर बिहार क्रिकेट संघ के अधिकारियों को शुक्रिया अदा करते रहे हैं.  एक पुराने इंटरव्यू में भी वो कहते दिखाई देते हैं,"अगर बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी सर ने मदद नहीं की होती तो इसे बिहार से खेलने का मौक़ा ही नहीं मिल पाता. हमें अपनी ज़मीन तक बेचनी पड़ी. लेकिन राकेश तिवारी सर ने मेरे बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता देखी और वो बड़ा सफ़र कर पा रहा है."

बिहार में वैभव के स्वागत की तैयारी

अंडर-19 टीम इंडिया और वैभव पर इनाम और सम्मान का सिलसिला शुरू हो गया है. अंडर-19 टीम को 8 फरवरी को मुंबई में सम्मानित किया जाएगा. जबकि, बिहार क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष हर्ष वर्धन अबी लंदन में हैं और टीम के साथ वैभव की कामयाबी से बेहद खुश हैं. 

BCA प्रेसीडेंट हर्ष वर्धन ने NDTV से बात करते हुए कहा,"वैभव की ऐतिहासिक पारी भारतीय क्रिकेट और बिहार के लिए फ़ख़्र की बात है. उन्होंने कमाल का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन किया है. इससे करोड़ों युवा बच्चे प्रेरित होंगे. ये तो बस शुरुआत है. बिहार से और भी टैलेंट आ रहे हैं जो भारत के लिए अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे."

बिहार क्रिकेट संघ ख़ासकर वैभव के स्वागत और इनाम की बड़ी तैयारियां कर रहा है. BCCI ने भी अंडर-19 टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये की इनामी रकम का एलान किया है.  

इनाम- सम्मान का सिलसिला

वैभव की धमाकेदार पारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर टीम और वैभव को शाबाशी दी है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में जाने से पहले वैभव सूर्यवंशी विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में धमाके कर रहे थे और अरुणाचल प्रदेश के ख़िलाफ़ 36 गेंदों पर सेंचुरी और 84 गेंदों पर 190 रन बनाकर लिस्ट-A में सबसे तेज़ 100, सबसे तेज़ 150 का रिकॉर्ड बना दिया. विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के बीच में ही 2025 के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाज़ा गया. 

Advertisement

2025 के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाज़े जाने के दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सराहे जाने के बाद अपने माता-पिता और छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी के साथ दिल्ली के 'द अशोक होटल' आए लेकिन अपना फोकस क्रिकेट और वर्ल्ड कप बनाए रखा. मीडिया में कोई बयानबाज़ी नहीं. बल्ले को बोलने दिया पहले भी और वर्ल्ड कप में भी. 

सचिन-विराट-गंभीर भी गदगद 

सचिन तेंदुलकर ने अंडर-19 टीम उसके कोच और सपोर्ट स्टाफ़ की सराहना करते हुए वैभव सूर्यवंशी को भी शाबाशी दी है, सचिन ने 'X' पर लिखा है,"चैंपियंस! इस युवा टीम और उनके द्वारा खेले गए निर्भीक क्रिकेट पर मुझे गर्व है. कोच और सपोर्ट स्टाफ सहित पूरी टीम को बधाई. इस पल का आनंद लें! जब आपके पास सूर्यवंशी है, तो एक टाइमलेस-कालजयी ब्लॉकबस्टर की उम्मीद है! शानदार प्रदर्शन वैभव."

Advertisement

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी युवा चैंपियंस को सराहा है. गंभीर ने टीम की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया,"मुझे आपपर गर्व है. भारत का सुनहरा भविष्य यहां है." पूर्व चैंपियन कप्तान विराट कोहली (2008) ने 'X' पर लिखा,"अंडर-19 टीम को फिर से वर्ल्ड कप जीतने की बधाई. एज-ग्रुप और सीनियर टूर्नामेंट में हमारा दबदबा है. पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ़ ने शानदार काम किया है."

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा की चोट पर दिया अपडेट, बढ़ी फैंस की टेंशन

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026: भारतीय धुरंधरों की आंधी में उड़ जाएगा अमेरिका! देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, चौंका सकता है ये गेंदबाज

Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर के साम्बा में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, देखते ही दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस, देखें VIDEO
Topics mentioned in this article