वैभव सूर्यवंशी नंबर-1, टॉप-5 में हैरी ब्रूक, लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने केवल 52 गेंद पर दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वैभव अब क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक
BCCI

वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंद में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट में रचा इतिहास, वैभव अब लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसा कर वैभव ने चैड बोवेस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. चैड बोवेस ने 2024 में 103 गेंद पर दोहरा शतक लगाने का कमाल किया था. अब वैभव लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. नंबर 2 पर चैड बोवेस हैं. नंबर 3 पर अब एन. जगदीसन हैं जिनके नाम 114 गेंद पर दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा नंबर 4 पर हैरी ब्रूक हैं, जिनके नाम 114 गेंद पर दोहरा शतक लगने का रिकॉर्ड है. 

लिस्ट A वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 200 रन (गेंदों के हिसाब से)

  • 52 वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026
  • 103 चैड बोवेस, कैंटरबरी बनाम ओटागो, क्राइस्टचर्च, 2024
  • 114 एन. जगदीसन, तमिलनाडु बनाम अरुणाचल, बेंगलुरु, 2022
  • 114 हैरी ब्रूक, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी, 2026
  • 117 गेंद, शुभमन गिल vs वेस्टइंडीज 2026

6, 6, 6, 6... 4, 4, 4,4... बरसते रहे वैभव सूर्यवंशी, 52 बॉल में ही ठोक दी डबल सेंचुरी

यूएई के खिलाफ मैच में वैभव ने पहले महज 28 गेंदों में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बनने में सफलता हासिल की. इसके बाद वैभव का बल्ला रूका नहीं बल्कि और भी तेज गति से रन उगलने लगे. वैभव ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 28 छक्कों के साथ 204 रन कूट डाले. यूएई के खिलाफ मुकाबले के दौरान वैभव ने सातवें ओवर की सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाईं। इस दौरान 6, 4, 4, 6, 6, 4 के साथ कुल 30 रन कूट दिए.

इसके बाद वैभव ने महज 40 गेंदों में सबसे तेज 150 रनों का आंकड़ा छुआ. लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वैभव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले, उन्होंने साल 2025 में बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में यह कारनामा किया था. इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 64 गेंदों (साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015) में ऐसा किया था.वहीं, जोस बटलर 65 गेंदों (इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, 2022) में 150 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं.

इसके बाद वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 रनों का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड है। इसी के साथ वैभव ने चैड बोवेस को पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में ऐसा किया था. एन. जगदीसन और हैरी ब्रूक इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 114-114 गेंदों में पर यहा कारनामा किया था.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए वनडे पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में डार्सी शॉर्ट (23) और बेवन जैकब्स (21) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, प्रोफेशनल क्रिकेट में भी वह एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में तन्मय अग्रवाल (26), कॉलिन मुनरो (23) और डार्सी शॉर्ट (23) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें | ' गेंद बल्ले पर आ रही थी तो सोचा मारो...', वैभव सूर्यवंशी ने सुनाई तूफानी दोहरे शतक की जादुई कहानी

Advertisement

यह भी पढ़ें | '53 गेंद, 28 छक्के, 204 रन', 385 के स्ट्राइक रेट से वैभव सूर्यवंशी के दोहरा शतक ने पलट दिया क्रिकेट का इतिहास

 

Featured Video Of The Day
'दो लड़के' साथ, कब बनेगी बात? SP-कांग्रेस में सीटों पर तकरार!

Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
India A
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं