USA vs NED Live Score, T20 World Cup: चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला नीदरलैंड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला जा रहा है. नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. यूएसए अभी बैटिंग कर रही है. अमेरिका ने अब तक नीदरलैंड्स को कभी नहीं हराया है और नीदरलैंड्स ने सभी छह मैचों में जीत दर्ज की है (तीन वनडे और तीन टी20). जनवरी 2025 से चेपॉक में खेले गए नौ टी20 मैचों में से सात में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. नीदरलैंड्स इस मुकाबले में तीन बदलाव के साथ उतरी है जबकि यूएसए ने एक बदलाव किया है. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
USA प्लेइंग इलेवन: मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, नोस्थुश केनजिगे, अली खान.
नीदरलैंड्स प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन.














