तिलक वर्मा अब दुनिया के नए 'स्लॉगर्स किंग'! आंकड़े लगा रहे मुहर, इस यूएसपी पर भरोसा नहीं कर पाएंगे

तिलक वर्मा ने रांची में बिना आउट हुए 18 गेंदोें पर 3 चौकों और इतने ही छक्कों से 44 रन बनाए, तो इस पारी ने उनके उस रूप का आंकड़ों का दुनिया से परिचय कराया, जो उन्हें बहुत ही स्पेशल बल्लेबाज बनाता है

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा ने विंडीज बॉलरों की जमकर धुनाई की
source: X

जैसे-जैसे टी20 क्रिकेट विकसित हुई है, तो बल्लेबाज भी बहुत तूफानी होते जा रहे हैं. कोई पावर-प्ले ओवरों का मास्टर है, तो कोई स्लॉग ओवरों का. उन 16-20 ओवरों का, जिनमें बल्ले से आखिरी ओवरों में सबसे ज्यादा धमाल मचता है. स्कोर एकदम से उम्मीदों से परे चला जाता है.  कुछ ऐसा ही तिलक ने शुक्रवार को रांची में नंबर-6 पर सिर्फ 18 गेंदों पर 3 चौकों और इतने ही चौकों से नाबाद 44 रन बनाकर दिखाया. और यह सिर्फ इकलौती पारी भर की बात नहीं है. इस साल तिलक ने ऐसी कई पारियां खेली, जिसने भारतीय टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा इन्हीं ओवरों के दुनिया के किंग बल्लेबाज बनकर उभर हैं. टी20 के सबसे बड़े स्लॉगर. और यह हम नहीं कह रहे, बल्कि इस साल का डाटा या कहे आंकड़े इस बात पर पूरी तरह मुहर लगा रहे हैं. और इस साल अभी तक इन ओवरों में वर्मा ने तूफानी अंदाज से अपने औसत को 46 पर पहुंचा दिया है, लेकिन इससे इतर उनकी यूएसपी (खास बात) बन गया है उनका स्ट्राइक-रेट, जो हैरान करने वाला है. 

तिलक की स्लॉग ओवरों की कहानी डिटेल कहानी

तिलक ने इस साल विंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले तक 16 से 20 ओवर के दौरान कुल 178 गेंद खेली हैं. और इस दौरान उन्होंने 414 रन बनाए, तो 9 बार वह आउट हुए. पारी के इन आखिरी ओवरों में इस साल तिलक वर्मा ने अपने औसत को 46 तक पहुंचा दिया है.

इस औसत से उन्होंने प्रबंधन को यह भी भरोसा दिया है कि वह इन स्लॉग ओवरों में सबसे बड़ी जरूरत या बड़े मंच पर मैच की तस्वीर बदलने और विरोधी टीम से मैच छीनने की भी क्षमता रखते हैं. उनका यह 46 रन का औसत  तिलक के कौशल, टेम्प्रामेंट के बारे में बताने के लिए तो काफी है है, लेकिन असल यूएसपी उनका स्ट्राइक-रेट है.

इस स्ट्राइक-रेट के क्या कहने!

तिलक ने इस साल जो 414 रन बनाए, उसमें उनकी सबसे बड़ी यूएसपी उनका स्ट्राइक-रेट रहा. उन्होंने ये रन 232.58 के स्ट्राइक-रेट से बटोरे. और खास बात यह है कि पूरी दुनिया में इस साल कम से कम 100 गेंदों का सामना  करने  वाले 58 बल्लेबाजों में यह सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक-रेट है और सिर्फ और सिर्फ बाउंड्री से आए रनों का प्रतिसत 33.7 है.  तिलक के 16वें से 20 ओवर में आए 414 रन में 25 चौके और 35 छक्के शामिल हैं. मतलब वर्मा जी ने बॉलरों को घसीटने से ज्यादा हवा में ज्यादा मारा है. 

तिलक की स्लॉग ओवरों की कहानी F.A.Q. (Frequently asked Questions) से समझें

प्र.:-1 इस साल टी20 क्रिकेट के स्लॉग ओवरों (16-20 ओवर) में तिलक वर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा है और उन्होंने कितने रन बनाए हैं?

Advertisement

उ.:- इस साल 16वें से 20वें ओवर के दौरान तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 178 गेंदों का सामना किया है और 46 के औसत से कुल 414 रन बनाए हैं, जिसमें वह 9 बार आउट हुए हैं.

प्र.:-2 स्लॉग ओवरों में तिलक वर्मा की सबसे बड़ी यूएसपी (विशेषता) और स्ट्राइक-रेट क्या है?

उ.:- इन आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा का स्ट्राइक-रेट उनकी सबसे बड़ी यूएसपी है. उन्होंने इस साल 232.58 के हैरान करने वाले स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं, जो इस साल कम से कम 100 गेंदों का सामना करने वाले दुनिया भर के 58 बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है.

प्र.:-3 तिलक वर्मा ने अपने इन 414 रनों में चौकों और छक्कों से कितने रन बटोरे हैं?

उ.:- तिलक वर्मा ने इन 414 रनों के दौरान कुल 25 चौके और 35 छक्के जड़े हैं. उनके कुल रनों में से सिर्फ बाउंड्री से आए रनों का प्रतिशत 33.7 है, जिससे साफ है कि उन्होंने गेंदबाजों पर चौकों से ज्यादा छक्कों (हवा में शॉट) के जरिए हावी होना पसंद किया है.

Advertisement

प्र.:-4 रांची में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए क्या कमाल दिखाया?

उ.:- रांची में खेले गए एक मुकाबले में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की तूफानी पारी खेली

प्र.:-5 इन आंकड़ों के आधार पर तिलक वर्मा को टी20 क्रिकेट में किस रूप में देखा जा रहा है?

उ.:- इस साल के इन धमाकेदार आंकड़ों के आधार पर तिलक वर्मा को टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े 'स्लॉगर' और इन आखिरी ओवरों (16-20) के दुनिया के किंग बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है, जो मैच की तस्वीर बदलकर विरोधी टीम से जीत छीनने की क्षमता रखते हैं.

Featured Video Of The Day
मेट्रो बंद, 20 हजार जवान, SC का दखल.. CJP के प्रदर्शन को नहीं मंजूरी, आगे क्या?

Topics mentioned in this article
Namboori Thakur Tilak Varma
India
West Indies
India Vs West Indies 10/09/2026 Inwi10092026270274
Cricket