गेंदबाज़ी का पिकासो, जीनियस बुमराह की टॉप 5 गेंदों में आपको कौन-सी सबसे अच्छी लगी, वीडियो वायरल

Jaspirt Bumrah: जस्सी जैसा मॉर्डन क्रिकेट में कोई नहीं! इसका सबूत इस पेसर ने एक नहीं, कई बार दिया है. और आप बुमराह की ये टॉप 5 गेंद देखेंगे, तो वाह-वाह कर उठेंगे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह

बुमराह बेजोड़ हैं. दुनिया के कई दिग्गज बिना किसी दोराय के जसप्रीत बुमराह को जीनियस गेंदबाज़ मानते हैं. गेंद नई हो या पुरानी, शुरुआती ओवर हो, मिडिल ओवर या डेथ ओवर की, टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे क्रिकेट हो या फिर टी-20 क्रिकेट बुमराह हर हालात में उतने ही घातक नज़र आते हैं. दुनिया की कोई टीम उनका तोड़ नहीं ढूंढ पाई है.  वैसे तो बुमराह की अनगिनत गेंदें ऐसी हैं जिन्हें एक-से-बढ़कर एक माना जा सकता है. इनमें कई गेंदों में विकेट मिली तो कई में नहीं भी मगर बल्लेबाज़ बेदम साबित हो गया.  इन दिनों सोशल मीडिया पर बुमराह की अलग-अलग फॉर्मैट की पांच गेंदें ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं. इन गेंदों में किसी को एक-दूसरे से कमतर मानना बेमानी है. फिर भी इनकी रैंकिंग की गई है. इन पांच गेंदों में आप किसे बेस्ट मानते हैं? 

पांचवीं पायदान पर गेंद- निपर

इस वीडियो में पांचवें नंबर पर बुमराह की उस गेंद को रखा गया है जब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच के दौरान वो बेन स्टोक्स को अपने ‘निपर' से परास्त करते दिख रहे हैं. बेन स्टोक्स के पास बुमराह की इस गेंद का कोई जवाब नहीं दिखता है. बुमराह की गेंद पिच होने के बाद शार्प तरीके से नीची रहते हुए बेन स्टोक्स के विकेट की ओर मुड़ जाती है और स्टोक्स का काम तमाम. माइक ड्रॉप के अंदाज़ में स्टोक्स बल्ला ड्रॉप कर देते हैं. कॉमेन्टेटर भी दंग!

चौथी पायदान पर गेंद – ऑफ़ कटर

एक ऐसे ही टेस्ट में एक और बांये हाथ के बल्लेबाज़ के लिए बुमराह काल बन जाते हैं. बुमराह की स्लोअर ऑफ कटर का स बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं है. अंजाम फिर वही. बुमराह का एक और शानदार शिकार. टेस्ट मैच का ये एक और क्लासिक गेंद साबित हुआ. 

Advertisement

तीसरी पायदान पर गेंद – इनस्विंगिंग यॉर्कर

बुमराह की तीसरी गेंद बांग्लादेश के ख़िलाफ़ वनडे मैच की है जब उनकी इनस्विंगिंग यॉर्कर ने बांग्लादेशी बैटर का काम तमाम कर दिया. ज़ाहिर है बुमराह की गेंद और बांग्लादेश के विकेट ने मैच का अंजाम तय कर दिया. 

दूसरी पायदान पर गेंद - इनस्विंगर

बुमराह की इनस्विंगर ने मिचेल मार्श का काम तमाम किया. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में बुमराह के इनस्विंगर ने बांये हाथ के बैटर ट्रैविस हेड को कोई मौक़ा नहीं दिया. विराट कोहली की प्रतिक्रिया भी देखने लायक रही. बुमराह का हमला इतना कारगर रहा कि मिच मार्श को पीछे मुड़कर देखने की ज़रूरत भी नहीं पड़ी. 

Advertisement

पहली पायदान पर गेंद- जानलेवा यॉर्कर

बुमराह का यॉर्कर हर फॉर्मैट में हर स्टेज पर उतना ही कारगर होता है. बुमराह के इस यॉर्कर से बचना इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बैटर ओलि पोप के लिए नाममुकिन ही था. दरअसल ये गेंद इतनी शानदार थी कि इसपर दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ को मुश्किल हो सकती था. ये बुमराह का जलवा है. ये बार-बार चलता है और हर बार उतना ही असरदार नज़र आता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 5 शर्तों पर अड़ा ईरान, कैसे निकलेगा जंग का समाधान? | Donald Trump | Mic On Hai