IPL 2026: 'मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है', एक ही ओवर में 2 झटके देने के बाद रवींद्र जडेजा के बयान ने लूटी महफिल

Ravindra Jadeja on RR Jersey: रवींद्र जडेजा की आरआर के साथ यह दूसरी पारी है. आरआर ने शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में खेला गया आईपीएल का पहला सीजन जीता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ravindra Jadeja on RR Jersey:

Ravindra Jadeja on RR Jersey: आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा की जर्सी का रंग बदल गया है. जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं. जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है. सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की. सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की. आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है.

जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए. उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी. उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. 

अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, "मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं. उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं. मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की. मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे. मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया. मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था." 

रवींद्र जडेजा की आरआर के साथ यह दूसरी पारी है. आरआर ने शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में खेला गया आईपीएल का पहला सीजन जीता था. जडेजा उस टीम के सदस्य रहे हैं. जडेजा 2012 में सीएसके के साथ जुड़ गए थे और 2025 तक टीम का हिस्सा रहे. इस बीच, 2016 और 2017 में वह गुजरात लायंस के लिए खेले थे. इन दोनों सीजन में सीएसके प्रतिबंधित थी. जडेजा सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और कई बार टीम को चैंपियन बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. 2023 के फाइनल में आखिरी 2 गेंदों पर जडेजा ने चौका और छक्का लगाकर सीएसके को आखिरी बार चैंपियन बनाया था. उस पारी को शायद ही कोई सीएसके फैन भूलेगा.

Advertisement

आईपीएल 2026 में ट्रेड के जरिए जडेजा आरआर में आए हैं. आरआर इस अनुभवी ऑलराउंडर से वैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी जैसा वह सीएसके का हिस्सा बनकर किया करते थे. जडेजा पहले मैच में गेंदबाजी में टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. 

Featured Video Of The Day
Pakistan Petrol Diesel Gas News: पेट्रोल-320 रु, डीजल-335 रु लीटर! जंग के बीच पाकिस्तान में 'कयामत'!