Kuldeep Yadav Wedding: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब 'दूल्हा' बनेंगे कुलदीप यादव, मसूरी में वंशिका संग लेंगे सात फेरे

Kuldeep Yadav and Vanshika Wedding: एक तरफ टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब बरकरार रखा है, वहीं दूसरी तरफ कुलदीप यादव अब अपनी 'लेडी लक' वंशिका के साथ शादी रचाने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kuldeep Yadav Marriage

Kuldeep Yadav Wedding: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं है कि टीम इंडिया के खेमे से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. भारत के स्टार स्पिनर और 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव अब अपनी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण पारी शुरू करने जा रहे हैं. मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले कुलदीप अब 14 मार्च, 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है. एक तरफ टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. वहीं दूसरी तरफ कुलदीप यादव अब अपनी 'लेडी लक' वंशिका के साथ शादी रचाने जा रहे हैं.

कानपुर के रहने वाले हैं कुलदीप और वंशिका

कानपुर के रहने वाले कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. सालों की जान-पहचान और दोस्ती के बाद, इस कपल ने 4 जून, 2025 को लखनऊ के एक निजी होटल में सगाई की थी.

वर्ल्ड कप के लिए टाल दी थी शादी

दिलचस्प बात यह है कि यह शादी पहले नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन जब कुलदीप का चयन टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ, तो उन्होंने अपनी शादी को आगे बढ़ाने का फैसला किया. कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 1 विकेट निकाला था.

कुछ ऐसा होगा शादी का कार्यक्रम

रिपोर्ट की मानें तो शादी से पहले की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी. हल्दी और मेहंदी की रस्में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शुरू होंगी और 14 मार्च को मसूरी के एक आलीशान रिसॉर्ट में कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे.

Advertisement

मसूरी में एक निजी समारोह के बाद, असली जश्न 17 मार्च को लखनऊ में होगा. लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया है. इस रिसेप्शन में बीसीसीआई (BCCI) के दिग्गज अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है.

Featured Video Of The Day
Iran War: US F-15 Fighter Jet Iran ने मार गिराया! लापता Pilot in Enemy Territory कैसे करेगा Survive?
Topics mentioned in this article