T20 World Cup: पांच टीमों ने कटाया सुपर-8 का टिकट, तीन जगहों के लिए 9 टीमें रेस में, जानिए क्या है सभी का समीकरण

T20 World Cup 2024, Super-8 qualification scenarios: अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अभी तक कई उलटफेर देखने को मिले हैं, जिसके बाद कई टीमों के सुपर-8 में पहुंचने के समीकरण बिगड़ गए हैं. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत ऐसी टीमें हैं, जो सुपर-8 में पहुंचने में सफल हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
T20 World Cup 2024 Super -8 Scenario: जानें सुपर-8 में पहुंचने के लिए किस टीम को क्या करना होगा

अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अभी तक कुल पांच टीमें सुपर-8 में अपनी जगह बनाने में सफल हुई हैं. ग्रुए ए से भारत, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज, ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका ने अगले दौर में जगह बनाई है. सुपर-8 में कुल 8 टीमें जगह बनाएंगी, ऐसे में अब केवल तीन स्पॉट बचे हैं और इसके लिए 9 टीमों के बीच रेस हो रही है. इसके अलावा बता दें, ग्रुप बी से नामीबिया और ओमान, ग्रुप सी से युगांड़ा, पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड, ग्रुप डी से श्रीलंका का सफर समाप्त हो चुका है.

सभी टीमों के सुपर-8 में पहुंचने का समीकरण

ग्रुप ए- भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड

भारत

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने तीसरे मैच में अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. भारत को अब अपना आखिरी मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेलना है.

अमेरिका

अमेरिका को अपने आखिरी मैच में आयरलैंड से भिड़ना है और अगर वह यह मैच जीत जाती है या फिर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो वह तो सुपर-8 में पहुंच जाएगी. अगर अमेरिका हारी तो उसके लिए परेशानी खड़ी होगी.

पाकिस्तान

पाकिस्तान ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और उसे सिर्फ एक में जीत मिली है. पाकिस्तान के दो अंक हैं. पाकिस्तान को अगले दौर में जगह बनाने के लिए जरुरी है कि वह अगले मैच में आयरलैंड को हरा दे और उम्मीद करें कि आयरलैंड अमेरिका को हरा दे. अगर आयरलैंड ने अमेरिका को हरा दिया तो पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच जाएगी. बता दें, भारत के खिलाफ अमेरिका को मिली हार का पाकिस्तान को फायदा हुआ है.

Advertisement

कनाडा

कनाडा के तीन मैचों में दो अंक हैं और उसका आखिरी मैच भारत के खिलाफ है. कनाडा के पहुंचने की संभावना काफी कम है, क्योंकि उसका नेट रन रेट -0.493 का है. कनाडा को अगर भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तो उसका सफर समाप्त हो जाएगा, लेकिन जीत उसके लिए उम्मीद जगा देगी. हालांकि, इस स्थिति में उसे उम्मीद करनी होगी कि जो भी टीम चार अंकों पर समाप्त करे, वह नेट रन रेट के मामले में उससे आगे ना हो.

आयरलैंड

आयरलैंड के लिए स्थिति बहुत ही खराब है. हालांकि, तकनीकि तौर पर वह रेस में हैं. आयरलैंड को शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उसका नेट रन रेट –1.712 का है. आयरलैंड को अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि बाकी के भी परिणाम उसके पक्ष में जाएं.

Advertisement

ग्रुप बी-  ऑस्ट्रेलिया, स्काटलैंड, नामीबिया, इंग्लैंड, ओमान

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ है और वह इसे जीतकर ग्रुप बी में टॉप पर रहना चाहेगी.

स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद सिर्फ उसके हाथ में है. हालांकि, उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए चमत्कार करना होगा और ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. हालांकि, अगर वह यह मैच हारती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड को उसके आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़े.

नामीबिया

नामीबिया ने तीन मैच खेले हैं. नामीबिया ने पहले मैच में सुपर ओवर में ओमान को हराया था. जबकि उसको अगले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.  नामीबिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं. अपना आखिरी मैच जीतकर भी नामीबिया अधिकतम चार अंकों तक पहुंच सकती है. जबकि दूसरे स्थान पर मौदूग स्कॉटलैंड के पांच अंक हैं. ऐसे में नामीबिया बाहर हो गई है.

इंग्लैंड

ओमान के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड ने अपने रन रेट को बढ़ा लिया है. इंग्लैंड को अब अपने आखिरी मैच में नामीबिया को हराना है और उसे उम्मीद करनी है कि स्कॉटलैंड अपने लीग स्टेज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार जाए.

Advertisement

ओमान

ग्रुप बी में आखिरी स्थान पर मौजूद ओमान को उसके तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है.

ग्रुप सी- अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान ने लीग स्टेज के अपने तीसरे मैच में पापुआ न्यू गिनी को हरकार सुपर-8 में जगह बनाई है. अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों की बड़ी जीत दर्ज करके अपनी स्थिति मजूबत की थी. अफगानिस्ता का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ है.

Advertisement

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के खिलाफ जीत दर्ज की और उसके बाद टीम ने न्यूजीलैंड को अहम मैच में हराकर ग्रुप सी से अगले दौर में जगह बनाई है. वेस्टइंडीज का आखिरी मैच 18 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है.

युगांडा

युगांडा ने तीन मैच खेले हैं और सिर्फ एक में उसे जीत मिली है. युगांडा सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है. युगांड़ा का आखिरी मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ है.

पापुआ न्यू गिनी

पापुआ न्यू गिनी भी सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है. पापुआ न्यू गिनी को 17 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलना है और उसे उस मैच में टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत का इंतजार है.

न्यूजीलैंड

अफगानिस्तान द्वारा पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत के साथ ही न्यूजीलैंड सुपर-8 की रेस बाहर हो गई है.

ग्रुप डी- दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल, श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं और वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला नेपाल के खिलाफ है.

बांग्लादेश

बांग्लादेश ने तीन मैच खेले हैं और दो में उसे जीत मिली है.ग्रुप डी से बांग्लादेश से सुपर-8 में पहुंचने की अधिक संभावनाएं हैं. अगर बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में नेपाल को हरा दें, तो वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी. या फिर उसे हार मिले तो बड़ी हार ना मिले और उसे उम्मीद करने होगी कि श्रीलंका नीदरलैंड्स को हरा दें.

नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स सुपर-8 में पहुंचेगी या नहीं, यह अब सिर्फ उसके हाथ में नहीं है. नीदरलैंड्स को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और उसे उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश अपने लास्ट लीग मैच में नेपाल से बड़े अंतर से हार जाए.

नेपाल

नेपाल के दो मैचों के बाद एक अंक है. नेपाल को अब अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, तभी वह सुपर-8 में पहुंच पाएगी. अगर नेपाल एक भी मैच हारी तो वह सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी.

श्रीलंका

श्रीलंका को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ. ऐसे में श्रीलंका सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: "अच्छा फैसला नहीं था..." खराब अंपायरिंग के बाद आईसीसी पर भड़का बांग्लादेश का स्टार बल्लेबाज, टीम को गंवाना पड़ा मैच

यह भी पढ़ें: "उन खिलाड़ियों पर नजर..." PCB अध्यक्ष ने बाबर आजम एंड कंपनी को लेकर दिया बड़ा बयान, टीम से बाहर होंगे कई खिलाड़ी!

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder Price Hike: LPG Cylinder के फिर बढ़े दाम! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article