आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े उलटफेर में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया है. जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर किया. बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे और आयरलैंड को 1-1 अंक दिया गया. जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए. ऑस्ट्रेलिया अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. ऐसे में वो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई था. साल 2009 में भी ऐसा ही हुआ था. वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है, लेकिन जब बात क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की आती है तो ऑस्ट्रेलिया को संघर्ष करते पाया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 50 मैच खेले हैं और 31 में उसे जीत मिली है जबकि 19 मैचों में उसे हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है. जबकि सिर्फ 4 बार वह सेमीफाइनल या उससे आगे बढ़ पाई है.
जानें कब-कब ग्रुप स्टेज से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
साल 2007- ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर
साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हुई थी. सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 15 रनों से हराया था.
साल 2009- ग्रुप स्टेज से बाहर
साल 2009 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप सी में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ थी. ग्रुप सी से श्रीलंका और वेस्टइंडीज बाहर हुई थी. ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ हार गई थी.
साल 2010- फाइनल में हारी ऑस्ट्रेलिया
साल 2010 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल तक पहुंची थी. जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
साल 2012- ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर
साल 2012 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में हार मिली थी. इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया का सफल समाप्त हुआ था.
साल 2014- ऑस्ट्रेलिया सुपर-10 से बाहर
साल 2014- ऑस्ट्रेलिया ने रैंकिंग के आधार पर सुपर-10 में जगह बनाई थी. लेकिन वह दूसरे राउंड से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए 2014 का वर्ल्ड कप भूलने वाला था, क्योंकि वह सिर्फ एक मैच जीत पाई थी.
साल 2016- ऑस्ट्रेलिया सुपर-10 से बाहर
साल 2014 की ही तरफ 2016 का फॉर्मेट था और उस साल भी ऑस्ट्रेलिया सुपर-10 से आगे नहीं बढ़ पाई थी. ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर रही थी.
साल 2021- ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन
साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी. यह पहली बार था, जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था.
साल 2022- ऑस्ट्रेलिया सुपर-10 से बाहर
साल 2014 और 2016 की ही तरह 2022 में भी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से सेमीफाइनल नहीं पहुंच पाई थी. सुपर-12 राउंड में ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों में 3 जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी.
साल 2024- ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर
साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से बाहर हुई थी. वनडे फॉर्मेट की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट में संघर्ष करती नजर आई है.
यह भी पढ़ें: PAK vs NAM: पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से वर्ल्ड कप से होगा बाहर! इस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है समीकरण
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सामने आया भारत का सुपर-8 का शेड्यूल, इन टीमों से होगी टक्कर, जानें कब और कहां होंगे मैच














