T20 World Cup 2026: बुमराह का उठा सवाल, सौरव गांगुली हो गए लाजवाब

Sourav Ganguly on Bumrah: सौरव गांगुली ने बुमराह को लेकर एक नया नजरिया सामने रखा है. और यह बताता है कि दिग्गज पेसर का स्तर क्या हो चला है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से हर ओर चर्चा का विषय बन गए हैं
X: social Media

हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया. वर्ल्ड कप की खिताबी जीत में यूं तो संजू सैमसन (Sanju Samson) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, लेकिन  दिग्गज पेसर जसप्रीत बुमराह भी इसके पूरे-पूरे हकदार थे. वास्तव में, वह अपने आप में एक तरह अघोषित प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. ऐसा कई पूर्व दिग्गजों सहित एक बड़े वर्ग का मानना है, जो एकदम सही है.  बुमराह 9 मैचों में 14 विकेट चटकाकर वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से वर्ल्ड कप के सर्वश्रेष्ठ बॉलर रहे. फाइनल मुकाबले में गेंद से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की जीत के नायक रहे. बुमराह ने महज 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुमराह को एक खास गेंदबाज करार दिया है. गांगुली ने कहा कि दबाव में बुमराह जिस तरह का प्रदर्शन करते हैं वो लाजवाब है.

'बुमराह की बात ही अलग है'

एक किताब के विमोचन अवसर पर जब पूर्व भारतीय कप्तान से बुमराह पर टिप्पणी करने को बोला गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बुमराह पर क्या ही टिप्पणी करूं, वो लाजवाब हैं. बुमराह एक खास गेंदबाज हैं और वह दबाव में जिस तरह की गेंदबाजी करते हैं,उसकी बात की अलग है. फाइनल में बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा.' बुमराह ने खिताबी मुकाबले में रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन की राह दिखाई. बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं. वह इस टूर्नामेंट में 40 विकेट निकाल चुके हैं. गांगुली ने संजू सैमसन की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि संजू को टी20 और वनडे दोनों ही टीमों में लगातार मौके मिलने चाहिए. 

'सैमसन के  प्रदर्शन से मैं हैरान नहीं'

उन्होंने कहा, 'वह सैमसन की काबिलियत को अच्छे से जानते हैं और इसी वजह से वह उनके दमदार प्रदर्शन से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं. संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली थी.  संजू टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. विकेटकीपर-बल्लेबाज को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले 5 मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए.

संजू का बड़ा कारनामा

वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. संजू ने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतना वाला पहला देश बना. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली भी दुनिया की पहली टीम बनी.

Featured Video Of The Day
PM Kisan 22nd Installment: March को आएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें Status! #shorts