T20 World Cup 2026: 'मेरे सपने टूट गए थे', सैमसन ने 'कायाकल्प' के लिए किया तेंदुलकर के रोल को लेकर खुलासा

India vs New Zealand, Final: आखिरी 3 मैचों में अर्द्धशतक जड़कर प्लयेर ऑफ विश्व कप बनने वाले संजू सैमसन ने मैच खत्म होने के बाद दिल की बात कहीो

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026:
X: Social Media
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संजू सैमसन को भारत की विश्व कप जीत में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के लिए प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया
  • संजू ने अपनी सफलता का श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लगातार मार्गदर्शन देने के लिए दिया
  • सैमसन ने कहा कि मानसिक संघर्ष के बाद उन्होंने मेहनत और सपनों को साकार कर टीम के लिए खेला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs New Zealand Final: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया की जीत में लगातार अर्द्धशतक जड़ने वाले संजू सैमसन  (Sanju Samson) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया. और इसके बाद उन्होंने खुद को मुसीबत से बाहर निकलकर तूफानी प्रदर्शन करने के लिए महान सचिन तेंदुलकर को श्रेय दिया. संजू ने रविवार को मेगा इवेंट में लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 46 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों से 89 रन की पारी खेली, इसने उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड दिला दिया. इस मौके पर  सैमसन ने टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से लंबी बातचीत को देते हुए कहा कि पिछले दो महीने से वह लगातार इस महान बल्लेबाज के संपर्क में थे. सैमसन को पिछले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिये ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट' चुना गया.

खिताबी जीत पर सैमसन ने कहा,  'यह वाकई किसी सपने जैसा लग रहा है. बहुत‑बहुत खुश हूँ, बेहद आभारी हूं. शब्द नहीं हैं, भावनाएँ भी कम पड़ रही हैं. मैं बस इस पल को जी रहा हूँ, इसलिए सब कुछ थोड़ा अवास्तविक सा लग रहा है', लगातार तीन मैच जिताऊ पारी और अर्द्धशतक जड़ने पर संजू बोले, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत एक‑दो साल पहले हो गई थी. जब मैं 2024 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के साथ वेस्टइंडीज़ में था, तब मुझे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. मैं लगातार कल्पना करता रहा, सपने देखता रहा और मेहनत करता रहा. ठीक यही मैं तब करना चाहता थाय मैंने सोचा था कि मुझे इतनी मेहनत करनी होगी कि मैं वही हासिल कर सकूं, जिसकी मैंने कल्पना की है. और भगवान की कृपा से आज हालात बदल गए हैं.

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के ठीक बाद मैं पूरी तरह टूट चुका था. मैं बिल्कुल मानसिक रूप से खाली हो गया था. मैं सोच रहा था कि ठीक है, मेरे सपने टूट गए हैं, अब मैं और क्या कर सकता हूं, लेकिन भगवान की कुछ और ही योजना थी. मुझे लगता है कि मैं अचानक अहम मैचों में वापस आया और देश के लिए जो कर सकता था, वह किया. इसलिए मुझे खुद पर बहुत गर्व है और खुशी भी है कि मैं इतना साहसी था कि मैंने ऐसे सपने देखे. और सच में, चीज़ें मेरे लिए इतनी खूबसूरती से सही होती चली गईं। इसलिए मैं बेहद आभारी हूं.'

संजू ने लगातार तीन अर्द्धशतक के लिए सचिन को श्रेय देते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहू तो पूर्व भारतीय टीम के हमारे सीनियर खिलाड़ियों से मिली बहुत‑सी सलाह और मार्गदर्शन ने मुझे काफी मदद की है. लेकिन पिछले कुछ महीनों में और मुझे लगता है कि मैं यह यहां साझा कर सकता हूं कि सचिन तेंदुलकर सर के लगातार संपर्क में रहा हूं. जब मैं ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था और एक भी मैच नहीं खेल रहा था, तब मैंने सोचा कि अब किस तरह की मानसिकता की ज़रूरत है. इसलिए मैंने सर से संपर्क किया और उनसे बहुत लंबी‑लंबी बातचीत हुई. कल ही उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. मैं भाग्यशाली हूं कि मैं ऐसे इंसान से मार्गदर्शन हासिल कर सका.  मैं इससे ज़्यादा और क्या माँग सकता हूं? वह स्पष्टता, वह मैच की तैयारी, वह खेल की समझ, खेल की जागरूकता. कुल मिलाकर इन सबके लिए मैं उन सभी का बेहद आभारी हूँ जिन्होंने मेरा साथ दिया.'

यह भी पढ़ें:  चैंपियन टीम इंडिया के कोच गंभीर ने इनके सिर बांधा जीत का सेहरा, द्रविड़-लक्ष्मण को समर्पित की ट्रॉफी

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei: ईरान का Invisible Overlord बना Supreme Leader, US Israel Iran War में नया मोड़