T20 World Cup 2026 के मेगा मैच से पहले 5 'धुरंधरों' ने शुरू किया पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप में रविवार को मेगा मुकाबले से पहले भारतीय धुरंधरों ने पाकिस्तान को ट्रेलर बहुत ही अच्छी तरह से दिखा दिया है. बता दिया यह तो बस शुरुआत भर है. तेल देखिए, तेल की धार देखिए.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026:
नयी दिल्ली:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को होने जा रहे भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेले जाने वाले मेगा मुकाबले पर पूरे क्रिकेट जगत खासकर दोनों ही देशों के करोड़ों फैंस की नजरें लगी हुई हैं. एकदम से दिल्ली और मुंबई से कोलंबो की प्लाइट का किराया 'रॉकेट' हो गया है, तो मेजबान शहर में होटलों की चांदी हो गई है. बहरहाल, वर्ल्ड कप के इस महामुकाबले से भारतीय भारतीय धुरंधरों (Operation Dhrundhars) ने सीमापार फैंस ही नहीं, पड़ोसी टीम के खिलाड़ियों में भी सिरहन पैदा कर दी है. वर्ल्ड कप में वीरवार को जिस अंदाज में ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने नामीबियाई बॉलरों पर दिल्ली में 'बम' बरसाए, उसकी गूंज से शाहीन आफरीदी एंड कंपनी  को टीम सूर्यकुमार ने 'सनडे की सुपर फाइट' से पहले ही बहुत ही अच्छी तरह मैसेज भेज दिया है-'यह तो ट्रेलर भर है, पिक्चर अभी बाकी है पाकिस्तान!' और इस संदेश के पीछे सिर्फ और सिर्फ  भारतीय धुरंधरों का प्रदर्शन के साथ-साथ यूं तो और भी कई वजह हैं. लेकिन आप वर्ल्ड कप में India vs Pakistan मेगा मैच से पहले उन 5 भारतीय धुरंधरों के बारे में लान लें, जिन्होंने सबसे हाल ही में पड़ोसियों को अपने धुरंधर अंदाज का बहुत ही बढ़िया तरीके से ट्रेलर दिखाया है. 

Photo Credit: PTI

अभिषेक न सहीं, तो ईशान ही सही!

अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले बाहर हो गए, तो पाकिस्तानी मारे खुशी के उछल पड़े, लेकिन इस खुशी को ईशान किशन ने बहुत ही जल्द काफूर कर दिया. लेफ्टी बल्लेबाज ने दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों से 61 रन बनाकर आफरीदी एंड कंपनी को वर्ल्ड कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले पूरी दुनिया को बता दिया कि यह तो भाई साहब सिर्फ ट्रेलर भर है, असल में पिक्चर तो अभी बाकी है. और बहुत लंबी पिक्चर बाकी है! ईशान बल्ले से जैसी बमबारी इन दिनों कर रहे हैं, उससे श्रीलंकाई भानुका राजपक्षे को तो भारतीय धुरंधरों के बल्ले में ही कुछ और दिखने लगा है, तो वहीं दिन विशेष पर किशन अगर कुछ ओवर खड़े रह गए, तो पाकिस्तानी शुरुआती दस ओवरों में ही समझो गए काम से!

पंड्या का हार्दिक शो!

नामीबिया के खिलाफ हासिल किया गया यह दूसरा बड़ा पॉजिटिव रहा. यूएसए के खिलाफ पांड्या न रन बटोर सके थे, न ही विकेट चटा सके थे लेकिन पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ मेगा मैच से पहले पांड्या ने हार्दिक शो से पाकिस्तानियों को 'धुरंधर्स' का ट्रेलर दिखा दिया कि टीम इंडिया अटैक करने के लिए तैयार है.  हार्दिक ने  28 गेंदों पर 4 चौकों और इतने ही छक्कों से 52 रन बनाए और फिर बाद में 2 विकेट..पांड्या शो शुरू हो गया है! पूरी फिल्म अभी बाकी है!

Photo Credit: PTI

सैमसन 'जागे', तो क्या होगा!

पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदम फ्लॉप रहे संजू सैसमन वर्ल्ड कप का आगाज होते-होते इलेवन की प्लानिंग से पूरी तरह बाहर हो गए. लेकिन अभिषेक की चोट सैमसन के लिए वरदान बन कर आई, तो उन्होंने नामीबिया के खिलाफ खेली 8 गेंदों में सैमसन ने 3 छक्कों, 1 चौके से  पाकिस्तानियों को 22 रन बनाकर दिखा दिया कि एक बार फिर से उनकी क्षमता का ट्रेलर देख लें. सैमसन ने पाकिस्तानियों को बता दिया कि भले ही उनका समय बहुत खराब चल रहा है, लेकिन उनके हौसलों में रत्ती भर भी कम नहीं है. अगर किसी को कोई शक है, तो वो  लोग उनकी खेली 8 गेंदों को देख सकते हैं. यही सैमसन का पाकिस्तानियों के लिए ट्रेलर है! और इस ट्रेलर ने सभी आलचोकों को बता दिया है कि उनके बल्ले में आगे पूरी की पूरी पिक्चर का खाका खींचने का दम बराबर बना हुआ है.  अगर यह फिल्म आगे चली, तो एक छोर पर ईशान और दूसरे पर संजू की जुगलबंदी पाकिस्तानी बॉलरों का क्या हाल करेगी, यह समझा जा सकता है!

सूर्यकुमार का सबसे बड़ा धुरंधर

कोलंबो की धीमी पिच और वरुण चक्रवर्ती. जरा कोई नामीबियाई बल्लेबाजों के दिलों से पूछे. सिर्फ 12 गेंदों में 7 रन देकर 3 विकेट लिए. बाकी दो की जरूरत नहीं पड़ी. यह चक्रवर्ती का 'मिस्ट्री चक्र' रहा, जिसने नामीबियाइयों का सफाया कर दिया, लेकिन इसी धार की गूंज पाकिस्तानियों के दिलों को भेद गई. देखते रहिए पाकिस्तानियों..यह तो ट्रेलर भर है.वर्ल्ड कप में वरुण  की पूरी की पूरी फिल्म अभी बाकी है. पाकिस्तान ही नहीं, कई इसके लपटे में आने जा रहे हैं. 

अक्षर ने पकड़ ली फॉर्म

पटेल की चोट अब पुरानी बात है. ब्रेक के बाद वर्ल्ड कप में वापसी के बाद दो मैचों में ही पटेल ने बता दिया कि वह भी यहां अपनी पूरी फिल्म रिलीज करने आए हैं. ट्रेलर इसका दो मैचों में रिलीज हो चुका है. दो मैचों में 4 विकेट से लय मिल चुकी है, बस बल्ले की धार को और परवान चढ़ाना है. और कौन जानता है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा अक्षर ने पाकिस्तान के खिलाफ बचाकर रखा हो. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश? जानें कितना एक्स्ट्रा समय तय मिलेगा दोनों टीमों को

Featured Video Of The Day
Bangladesh New PM: बांग्लादेश के नये 'धुरंधर' Tarique Rahman कौन? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article