IND vs USA, T20 World Cup 2026: भारतीय धुरंधरों की आंधी में उड़ जाएगा अमेरिका! देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, चौंका सकता है ये गेंदबाज

IND vs USA, T20 World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत पुरुष टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत शनिवार को करेगा. ग्रुप ए के इस मुकाबले में उसका सामना अमेरिका से होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और अमेरिका ने टी20 क्रिकेट में केवल एक बार आमना-सामना किया है.
  • अमेरिका ने हाल के पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से चार में जीत दर्ज की है.
  • भारत के पास लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का मौका है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs USA, T20 World Cup 2026, Head to Head Record: डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया शानिवार को अपने टी20 विश्व कप अभियान का आगाज करेगा. ग्रुप ए के इस मुकाबले में उसका सामना अमेरिका से होगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच एकतरफा होगा, फैंस की ऐसी उम्मीद है और आंकड़े की इसकी गवाही देते हैं. भारतीय टीम ना सिर्फ कागजों पर मजबूत है बल्कि बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से उसके प्रदर्शन के सामने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसे मजबूत टीमें भी नहीं टिक पाईं है, ऐसे में अमेरिका से उसे कोई चुनौती मिलेगी, इसकी उम्मीद करना भी बेईमानी है. मजबूत बल्लेबाजी, अच्छे ऑलराउंडर और अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में चल रहे स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के पास लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का पूरा मौका है.

कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और अमेरिका अभी तक सिर्फ एक ही बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आमने-सामने आए हैं. वर्ल्ड कप 2024 में भारत का सामना अमेरिका से हुआ था और उसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. अमेरिका पहले बैटिंग करते हुए 110 रन बना पाई थी. इसके जवाब में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की थी. हालांकि, यूएसए भारत के सामने चुनौती जरूर पेश करने की कोशिश करेगी. 

अमेरिका ने अपने बीते पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4 में जीत दर्ज की है, जिसमें तीन जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए आई है और दो पहले बैटिंग करते हुए. अमेरिका के लिए यह दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा. अनुभव की कमी के चलते उसके लिए कोई बड़ा उलटफेर करना मुश्किल है. हालांकि, अमेरिका की कोशिश अपनी छाप छोड़ने की जरूर होगी. 

इन टक्कर पर होंगी नजरें

सौरभ नेत्रावलकर और अली खान के सामने ईशान किशन और अभिषेक किस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं यह देखना मजेदार होगा. सौरभ ने रोहित शर्मा को परेशान किया था. अगर संजू प्लेइंग इलेवन में होते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज उनके खिलाफ क्या रणीनित अपनाता है. साथ ही हरमीत सिंह पर भी फैंस की नजरें होंगी कि वह कैसे जाल बुनते हैं. 

भारत के लिए अर्शदीप गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे, इसकी उम्मीद अधिक है. ऐसे में सैतेजा मुक्कमल्ला और एंड्रीस गौस की  जोड़ी भी नजरें होंगी. अमेरिका टीम में अधिकतर खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं. ऐसे में वो कैसे खेलते हैं, भारतीय स्पिनरों को यह देखना भी दिलचस्प होगा. 

अभिषेक काट रहे गदर

बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अभिषेक शर्मा लगाकार गदर काट रहे हैं. 37 पारियों में उन्होंने 195 की स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं. टी20 में टॉप-10 टीमें अभिषेक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक की आतिशी पारी के सामने विरोधी टीम के गेंदबाज बचते हुए नजर आते हैं. टॉप-10 टीमें कम से कम 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है. वह हर 3.2 गेंद के बाद बाउंड्री लगा रहे हैं. पावरप्ले में वो भारत के एक्स फैक्टर साबित हुए हैं और उन्होंने 55 छक्के जड़े हैं. 

Advertisement

कैसी रहेगी पिच

शानिवार को मुंबई में मौसम शाम में सुहावना रहने वाला है. अगर दिन और रात के तापमान में अंतर से ओस पड़ती है, तो इससे आमतौर पर ज़्यादा रन बनने वाला वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाज़ी के लिए और भी ज़्यादा अनुकूल हो जाएगा. टूर्नामेंट में बाद में होने वाले बड़े मैचों, जिसमें एक सेमी-फ़ाइनल भी शामिल है, को देखते हुए सभी टीमें ओस पर नज़र रखेंगी.

क्या बोले सूर्यकुमार यादव

"क्या आप चौके-छक्के लगते हुए देखना पसंद नहीं करते?" सूर्या से जब पूछा गया कि क्या रह परेशानी होने वाली है कि दो बाएं हाथ के बल्लेबाज पारी की शुरुआत करेंगे और क्या यह टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है.

यह भी पढ़ें: India U19 Champion: फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदकर भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं कर पाई थी अभी तक ऐसा

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव ने खोला 175 रनों का पारी का राज़- एशिया कप के फ़ाइनल की हार से वर्ल्ड चैंपियन बनने तक का सफ़र

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | ब्राह्मणों के अपमान पर संग्राम | Ghooskhor Pandat Contoversy | Ghooskhor Pandat
Topics mentioned in this article