T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ किसको फायदा? श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज की भारत के मेगा मैच पर बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2026, India vvs Pakistan: वर्ल्ड कप के रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज चमारा कपुगेदेरा ने न केवल सेमीफाइनल टीमों को लेकर भविष्यवाणी कर दी है, बल्कि यह भी बताया है कि वर्ल्ड कप के मेगा मुकाबले में कौन सी टीम फायदे की स्थिति में है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026, India vs Pakistan:
X: चमारा कप्पूगेदरा

रविवार को T20 World Cup 2206 में होने जा रहे पूरे टूर्नामेंट के सबसे बडे़ भारत vs पाकिस्तान (India vs Pakistan) मुकाबले का माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है. वर्ल्ड कप से जुड़ा हर पहलू इस सबसे बड़ी टक्कर के इर्द-गिर्द हो  गया है. कोलंबो में बारिश से इतर तमाम गतिविधियों ने गति पकड़ ली है. पड़ोस देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम दिग्गज वर्ल्ड कप के इस मेगा मुकाबले को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. श्रीलंका पूर्व बल्लेबाज चामरा कपुगेदेरा ने भारत बनाम पाकिस्तान (Indai vs Pakistan) इस मैच को लेकर अहम बात कही है

ब्लॉकबस्टर ग्रुप A मुकाबले से पहले बात करते हुए, कपुगेदेरा ने कहा,'यह खेल के लिए एक खास मौका है और उनका मानना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के शानदार फॉर्म में होने के बावजूद भारत को थोड़ी बढ़त हासिल है' उन्होंने इस मैच को श्रीलंका क्रिकेट और उसके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा अवसर बताया. पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि सब कुछ ठीक हो गया है और यह मैच होने जा रहा है. यह श्रीलंका क्रिकेट, श्रीलंकाई प्रशंसकों और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी बात है कि दो क्रिकेट दिग्गज वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं.  श्रीलंका इतना भाग्यशाली है कि वह दो महान टीमों, दो बड़े प्रतिद्वंद्वियों को मेज़बानी कर रहा है. उम्मीद है कि हमें रविवार को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.'

कपुगेदेरा ने कहा,  'भारत को निश्चित रूप से थोड़ी बढ़त है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह खेल रहा है, खासकर USA के खिलाफ जिस तरह उन्होंने प्रदर्शन किया, इसे आसान जीत या आसान मैच नहीं कहा जा सकता. मेरा मानना है कि मैच आखिरी गेंद तक रोमांचक रहेगा और उम्मीद है कि हमें एक और शानदार भारत–पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिले.'

'अभिषेक शर्मा खेले, तो होंगे गेम चेंजर'

कपुगेदेरा ने भारत की खिताबी उम्मीदों में बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में एक बड़े खिलाड़ी साबित होंगे, क्योंकि पिछले साल अभिषेक ही थे जो भारत की बल्लेबाज़ी को ऊपर से संभाल रहे थे, उनकी विध्वसंक शुरुआतों ने भारत को बड़े स्कोर बनाने या चेज़ करते समय आसानी से लक्ष्य हासिल करने में मदद की. इसलिए टीम में अभिषेक शर्मा का होना बड़ा फर्क लाएगा, और अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि वह स्टार परफॉर्मर साबित होंगे.'

सेमीफाइनल की बड़ी भविष्यवाणी

भारत–पाकिस्तान मुकाबले के अलावा कपुगेदेरा ने वर्ल्ड कप के आगे के चरणों के लिए अपनी भविष्यवाणी भी साझा की. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने वाली टीमें बताया.


 

Featured Video Of The Day
Pappu Yadav Bail News: जेल से बाहर आने के बाद पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान | Breaking News