सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बताया भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ड्रेसिंग रूम में क्या बोले थे गौतम गंभीर

Suryakumar Yadav on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को अहमदाबाद में तीसरी बार विश्व चैंपियन बनी. टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अब खुलासा किया है कि आखिर गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में क्या कहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav on Gautam Gambhir:

Suryakumar Yadav on Gautam Gambhir: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंद दिया और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ऐसी पहली टीम बनी, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. वहीं इस जीत के बाद गौतम गंभीर के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को क्या कुछ कहा इसका खुलासा अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया है. एक इंटरव्यू के दौरान कप्तान सूर्या ने बताया है कि आखिर वर्ल्ड कप टीम से उसके हेड कोच ने क्या कुछ कहा. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय ड्रेसिंग रूम में टेबल पर टी20 विश्व कप ट्रॉफी थी और कोच गौतम गंभीर ने आखिरी बार अपनी टीम को संबोधित किया. गंभीर ने कहा,"यह हमारे ड्रेसिंग रूम में सबसे महत्वपूर्ण चीज है, इसके अलावा कुछ भी मायने नहीं रखता. आप 100 द्विपक्षीय मैच जीत सकते हैं और कोई भी याद नहीं रखेगा. लेकिन वे इस ट्रॉफी को हमेशा याद रखेंगे."

क्या अपने नाम के अनुरूप रहने वाले गौतम, खिताबी जीत के बाद भी गंभीर थे या उनके चेहरे पर मुस्कान थी, इस पर कप्तान ने खुलासा किया,"पहले चार मैचों में हमने उसे हंसने का मौका नहीं दिया. फाइनल के बाद वह सबसे ज्यादा मुस्कुराया." रिपोर्ट की मानें तो टीम में एक विचार पूरी तरह स्पष्ट था कि कोई नायक नहीं है, कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, केवल जीत मायने रखती है. कप्तान ने कहा,"टीम में शुरू से ही इस बात का वायरस की तरह फैलना बहुत ज़रूरी था.'' "हमने यह टीम संस्कृति 18 महीने पहले रोपी थी."

वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली हार के बाद आया टीम के लिए टर्निंग प्वॉइंट रहा. तभी कप्तान ने टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से टीम से बात करने के लिए कहा. उन्होंने कहा,"हार्दिक और मैं पूरी बल्लेबाजी इकाई के साथ बैठे और इस बारे में लंबी बातचीत की कि हमें आगे चलकर किस तरह से बल्लेबाजी करने की जरूरत है - वास्तव में इस टीम की पहचान क्या है. उसके बाद, हमारी स्थिति बदल गई."

Advertisement

दुनिया के नंबर-1 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में फ्लॉर रहे थे. शुरुआती मैचों में अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए थे. कप्तान ने इस दौरान ओपनर से वादा किया,"मैंने उससे कहा, 'इस विश्व कप में नौ मैच हैं, भले ही आप उनमें से आठ में फेल हो जाएं, सभी आठ में 0 स्कोर करें - मैं गारंटी ले रहा हूं कि आप फाइनल में पहली गेंद का सामना करेंगे."

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: मुश्किल में हार्दिक पांड्या, तिरंगे के अपमान का आरोप, दर्ज हुई शिकायत

यह भी पढ़ें: आलोचकों को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिकी वायुसेना की हवा निकल गयी? Trump | Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article