Suryakumar Yadav on Team India Batting Strength; IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नामीबिया को 93 रनों के भारी अंतर से हराने के बाद अब भारतीय टीम अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. उन्होंने ईशान किशन (61 रन) और हार्दिक पंड्या (52 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. सूर्या ने संजू सैमसन और शिवम दुबे के फॉर्म पर भी भरोसा जताया. कप्तान ने बयान से ये साफ इशारा है कि भारतीय टीम इस समय पूरी तरह लय में है, जो पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है.
टीम इंडिया की पॉवरप्ले प्लानिंग
टीम इंडिया की सबसे बड़ी रणनीति जो पिछले दो मुकाबलों में नजर आई वो है पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाना और उसी प्लानिंग के साथ भारतीय ओपनर के रूप में ईशान किशन-संजू सैमसन की जोड़ी तूफानी आगाज कर रही है अब अगर पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा फिट होकर वापसी कर लेते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी होगी.
टीम इंडिया की लंबी बैटिंग लाइन-अप
टीम इंडिया के बैटिंग लाइन-अप की बात करें तो अभिषेक शर्मा, ईशान किशन के साथ तिलक वर्मा, खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिर हार्दिक पंड्या, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, ये लिस्ट अपने आप में बहुत लंबी है, लेकिन प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन को भी ध्यान में रखकर चलना होगा और इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के फिटनेस पर भी टीम मैनेजमेंट लगातार नजर रख रहा है. इस बीच अभिषेक शर्मा ने खुद इस बताया है की उनका वजन 2 किलो काम हो गया है और वो फिलहाल अपने डाइट पर ध्यान दे रहे हैं.
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी
जब बात टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की होती है तो इतिहास गवाह है कि टीम इंडिया हमेशा भारी रही है. अब तक इन दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में कुल 8 मुकाबले हुए हैं जिसमे भारत ने 7 बार जीत हासिल किया तो वहीं पाकिस्तान को सिर्फ 1 बार जीत मिला है. ऐसे में ये रिकॉर्ड साफ बताते हैं कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर भारतीय टीम का दबाव पाकिस्तान पर हमेशा रहता है और 15 फरवरी को होने वाले मैच में भी भारत इसी मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा.
इतिहास रचकर कोलंबो पहुंच रही है टीम इंडिया
भारत ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार अपनी 10वीं जीत दर्ज की है. यह एक विश्व रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले कोई भी देश लगातार इतने मैच नहीं जीत पाया है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (8-8 जीत) अब इस मामले में भारत से पीछे छूट गए हैं.














