IND vs NAM, T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव मचाएंगे तहलका, 30 रन बनाते ही युवराज सिंह को इस रिकॉर्ड लिस्ट में छोड़ देंगे पीछे

India vs Namibia T20 World Cup 2026: भारत और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम की नजरें नामीबिया को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव मचाएंगे तहलका
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा.
  • सूर्यकुमार यादव को युवराज सिंह से आगे निकलने के लिए टी20 वर्ल्ड कप में तीस रन बनाने हैं.
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Namibia T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जब सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी नामीबिया के खिलाफ एक्शन में होगी तो उसकी नजरें जारी टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी. टीम इंडिया ने अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज किया था और उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली थी. ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर कप्तान सूर्या पर होंगी. वहीं इस मुकाबले में कप्तान का बल्ला चला तो वह एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में युवराज सिंह को पछाड़ देंगे.

युवारज सिंह को पछाड़ देंगे सूर्यकुमार यादव

मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को युवराज सिंह से आगे निकलने के लिए 30 रन चाहिए. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 18 पारियों में 564 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161 का है. जबकि युवराज सिंह ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आईसीसी टूर्नामेंट में 28 पारियों खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 593 रन आए हैं. 

इस लिस्ट में टॉप पर किंग कोहली हैं. विराट कोहली ने 33 पारियों में 1292 रन बनाए हैं और वो टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय है. लिस्ट में दूसरा नाम रोहित शर्मा का है, जिनके नाम 44 पारियों में 1220 रन है. कोहली और रोहित के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक हजार रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है. 

सूर्युकमार यादव 'सबसे विस्फोटक'

भले ही सूर्या के रन 564 हो, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट के इतिहास में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा सर्वाधिक स्ट्राइक रेट शाहिद अफरीदी का है, जिन्होंने 32 पारियों में 154 की स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं. जबकि केविन पीटरसन ने 15 मैचों में 148 की स्ट्राइक रेट से 580 रन बनाए हैं और वो लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. 

मध्यक्रम के सबसे घातक बल्लेबाज

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में कम से कम 1500 रन बनाने वाले मध्यक्रम बल्लेबाजों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 63 पारियों में 41.5 की औसत से 2115 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169 का है. जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 91 पारियों में 30.0 की औसत से 2278 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 151 का है. 

हासिल करेंगे ये मुकाम भी

इसके अलावा सूर्यकुमारी यादव को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 2000 रन पूरे करने के लिए 25 रनों की जरूरत है. जबकि उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने 3 हजार पूरा करने के लिए 14 रन की जरूरत है. जबकि एशिया में 8000 रन पूरे करने के लिए 50 रनों की जरूरत है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: SA vs AFG: ' पहले 3 छक्के और फिर 1 बॉल पर 5 रन...' राशिद खान ने रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी चैनल फैला रहा झूठ, राजीव शुक्ला के वीडियो से छेड़छाड़, BCCI उपाध्यक्ष ने की यह अपील

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bangladesh News: हसीना के बाद पहला चुनाव! बांग्लादेश में हिंदू डर क्यों रहे? | Sheikh Hasina
Topics mentioned in this article