- भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के अंदर पहले चार विकेट केवल 46 रन पर गंवा दिए, जिससे शुरुआत कमजोर रही
- अमेरिका ने 2024 के न्यूयॉर्क वर्ल्ड कप में भी भारत को चुनौती दी थी, जब भारत छह विकेट जल्दी खो चुका था
- वर्तमान मैच में भारत के छह बल्लेबाज दोहरे अंक भी नहीं छू सके, जबकि सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाए
अमेरिकी क्रिकेट टीम की काबिलियत को इंकार करना किसी भी क्रिकेट एक्सपर्ट के लिए आसान नहीं. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लड़खड़ाई शुरुआत की. भारत ने अपने पहले 4 विकेट पावरप्ले के अंदर ही गंवा दिये, वो भी 46 रनों के मामूली स्कोर पर. बड़ी बात ये है कि STAR SPORTS पर कॉमेन्टेटर कहते रहे कि ये मुंबई में वानखेड़े की पिच खराब नहीं है. लेकिन अभिषेक शर्मा 0 के साथ लौटे तो ईशान किशन 16 गेंदों पर 20 रन ही बना सके. पावर प्ले ख़त्म होते-होते टीम इंडिया पैनिक मोड में आ गई.
2024 में भी अमेरिका ने डराया
दो साल पहले 2024 में न्यूयॉर्क में खेले गए वर्ल्ड कप में भी अमेरिकी टीम ने भारतीय टीम की हालत पतली कर दी थी. तब अमेरिका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा. था. उस मैच में कप्तान रोहित शर्मा 3 और विराट कोहली 0 के साथ लौटे थे. ऋषभ पंत भी सिर्फ़ 18 रन ही बना सके थे.
तब भी संकटमोचक बने SKY
111 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 18.2 ओवर तक मैच को ले जाना पड़ा और उसने अपने 3 विकेट गंवा दिये थे. लेकिन तब भी सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतकीय पारी खेलकर भारत के लिए संकटमोचक का रोल अदा किया था. उस मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाये थे, 2 चौके और 2 छक्कों के साथ.
मौजूदा वर्ल्ड कप में अमेरिका के ख़िलाफ़ टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी अपने स्कोर को दहाई अंकों में भी नहीं ले जा सके, 9 खिलाड़ियों का स्कोर 25 और उसके नीचे ही रहा.
अकेले सूर्यकुमार यादव योद्धा बनकर पिच पर डटे रहे. कैप्टन कूल SKY ने अपने 105वें मैच में 49 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों के सहारे 172 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 84 रन बनाये और टीम को सुरक्षित ज़ोन में पहुंचा दिया.
ये स्कोर टीम इंडिया की जीत के लिए काफ़ी साबित होनेवाला था.
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
रन - 0
गेंद - 1
चौका - 0
छक्का - 0
स्ट्राइक रेट - 0
ईशान किशन का प्रदर्शन
रन - 20
गेंद - 16
चौका - 01
छक्का - 02
स्ट्राइक रेट - 125
तिलक वर्मा का प्रदर्शन
रन - 25
गेंद - 16
चौका - 03
छक्का - 01
स्ट्राइक रेट - 156
कप्तान सूर्यकुमार का प्रदर्शन
रन - 84
गेंद - 49
चौका - 10
छक्का - 04
स्ट्राइक रेट - 172
शिवम दुबे का प्रदर्शन
रन - 0
गेंद - 1
चौका - 0
छक्का - 0
स्ट्राइक रेट- 0
रिंकू सिंह का प्रदर्शन
रन - 6
गेंद - 14
चौका - 0
छक्का - 0
स्ट्राइक रेट - 48
हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
रन - 5
गेंद - 6
चौका - 1
छक्का - 0
स्ट्राइक रेट - 83
उपकप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन
रन - 14
गेंद - 11
चौका - 02
छक्का - 00
स्ट्राइक रेट - 127
अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन
रन - 4
गेंद - 6
चौका - 1
छक्का - 0
स्ट्राइक रेट - 67
भारत के विकेट:1-8 ( अभिषेक शर्मा, 1.2 ov), 2-45 (ईशान किशन, 5.2 ov), 3-46 (तिलक वर्मा, 5.5 ov), 4-46 (शिवम दुबे, 5.6 ov), 5-72 (रिंकू सिंह, 11.4 ov), 6-77 (हार्दिक पांड्या, 12.4 ov), 7-118 (अक्षर पटेल, 16.4 ov), 8-140 (अर्शदीप सिंह, 18.6 ov), 9-161 (वरुण चक्रवर्ती, 19.6 ov)
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव का डबल धमाका, बाबर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, रोहित, विराट, धोनी के क्लब में मारी एंट्री














