सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) एक और छोटी गेंद, लगातार बाउंसर से बल्लेबाज़ को परेशान किया जा रहा है| 10 के बाद 87/2 राजस्थान, अब देखना है कि यहाँ से बाकी बची 60 गेंदों पर कितने रन बनते हैं|

9.5 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| अच्छी सोच के साथ गेंदबाजी चलती हुई|

9.4 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

9.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

9.2 ओवर (6 रन) छक्का! संजू का ये पकाया हुआ पुल शॉट, अगर आप उन्हें ऐसी गेंद डालेंगे तो वो दिन रात आपको सिक्स मारते जायेंगे| पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|

9.2 ओवर (1 रन) वाइड! काफी बाहर थी ये गेंद लेग स्टम्प लाइन के और अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर मिलता हुआ, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक रन बटोर लिया| 78/2 राजस्थान|

8.5 ओवर (0 रन) तीखा बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे पढ़कर छोड़ने का फैसला किया| कोई रन नहीं|

8.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

8.3 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को फाइन लेग की ओर पुल किया, एक रन आया|

8.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

देवदत्त पडिकल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| आउटस्विंगर गेंद थी जिसे खड़े खड़े ड्राइव लगाने गए और बाहरी किनारा लगा| कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| केन ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर अल्ट्रा एज ने साफ़ कर दिया कि किनारा लगा हुआ है इसलिए थर्ड अम्पायर ने भी उसे आउट करार दिया| 75/2 राजस्थान|

7.6 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का शॉट, बैकफुट से सामने की तरफ मारना, ये अलग ही टैलेंट है बल्लेबाज़ का| इस तरह का शॉट काफी कम बल्लेबाजों को लगाते हुए देखा है| गेंद की लम्बाई को भांपते हुए बैकफुट से जाकर सामने की तरफ महज़ पंच कर दिया और छह रन बटोरे| 75/1 राजस्थान|

7.5 ओवर (0 रन) थोड़ा धीमी डाली गई गेंद, सर्फेस से ग्रिप हुई, सैमसन ने उसे डिफेंड कर दिया|

7.4 ओवर (2 रन) इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! ये बढ़िया शॉट लगाया है| छोटी गेंद थी जिसे तुरन्त बैकफुट पर जाकर मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| गैप हासिल हुआ और चौका बटोर लिया|

7.2 ओवर (2 रन) ओवर कवर्स गेंद को पंच किया| फील्डर सीमा रेखा पर सुंदर तैनात, दो बार में उन्होंने गेंद को रोका, चौका बचाया, दो ही रन मिल पाया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

6.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 60/1 राजस्थान|

6.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

6.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

6.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों हीई टीमें अलग अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी|

6.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट एडेन मार्करम बोल्ड रोमारियो शेफर्ड| 20 रन बनाकर जयसवाल लौटे पवेलियन, रोमारियो ने अपनी टीम को दिलाया एक अहम ब्रेक थ्रू| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को यहाँ पर छका दिया| ऑफ़ कटर डाली गई बॉल जिसे लेग साइड पर पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाते हुए मिस टाइम कर बैठे| हवा में खिली गेंद, स्क्वायर लेग फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए एक बढ़िया खिला हुआ कैच लपक लिया| अब यहाँ से गेंदबाजी टीम वापसी करने का सोचेगी| 58/1 राजस्थान|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 58 बिना किसी नुकसान के राजस्थान| फ़िलहाल दोनों सलामी बल्लेबाज़ी क्रीज़ पर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| हैदराबाद की ओर से काफी नो गेंद डाली गई है अभी तक जिसका खामियाजा उन्हें उठाना पर रहा हैं यहाँ पर!!! खैर अब हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन चाहेंगे कि जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ा जाए...

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| नटराजन ने इस ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में वापसी कराई है| 58/0 राजस्थान|

5.5 ओवर (0 रन) इस बार पड़कर अंदर की तरफ आई बॉल, बल्लेबाज़ ने इसे सम्मान दिया|

5.4 ओवर (0 रन) एक कसी हुई गेंद, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|

5.3 ओवर (1 रन) वाइड! शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| लेकिन वाइड लाइन के बाहर थी ये गेंद|

5.2 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

5.1 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Amit Shah On Waqf Amendment Bill: 'लालू यादव की कौन-सी इच्छा PM Modi ने पूरी कर दी'