IPL 2026: किशन और क्लासेन का विस्फोट, SRH ने RCB के सामने जीत के लिए रखा 202 रनों का लक्ष्य

SRH vs RCB, IPL 2026: बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ishan Kishan And Heinrich Klaasen

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 202 रन बनाने होंगे. एसआरएच की तरफ से तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ईशान किशन जबरदस्त लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने कुल 38 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 210.52 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को आठ चौके और पांच छक्के देखने को मिले. 

अनिकेत वर्मा का भी खूब चला बल्ला 

मैच के दौरान अनिकेत वर्मा का बल्ला भी खूब चला. टीम के लिए उन्होंने सांतवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 18 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 238.88 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के देखने को मिले. 

हेनरिक क्लासेन ने भी खेली उपयोगी पारी 

हेनरिक क्लासेन भी उपयोगी पारी खेलने में कामयाब रहे. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 22 गेंदों का सामना किया. इस बीच 140.90 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का देखने को मिला. क्लासेन को पवेलियन का रास्ता शेफर्ड ने दिखाया. उनका शानदार कैच सॉल्ट ने पकड़ा.

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने किया निराश

पारी का आगाज करने आये अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड से क्रिकेट प्रेमियों को धांसू प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर इन दोनों ही बल्लेबाजों का उद्घाटन मुकाबले में प्रदर्शन फीका रहा. हेड ने कुल नौ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 122.22 की स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाकर डफी का शिकार बने. वहीं अभिषेक को महज सात रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर डफी ने आउट किया. विकेट के पीछे अभिषेक का शानदार कैच जितेश शर्मा ने पकड़ा. 

Advertisement

नीतीश कुमार रेड्डी और सलील अरोड़ा ने भी किया निराश 

उद्घाटन मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी और सलील अरोड़ा का बल्ला भी बिल्कूल खामोश रहा. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रेड्डी केवल एक रन बनाकर डफी का शिकार बने, जबकि सुयश शर्मा ने नौ रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सलील अरोड़ा को पवेलियन का रास्ता दिखाया.  

जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए तीन-तीन विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से एसआरएच के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड रहे. इन दोनों ही गेंदबाजों ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2026: ईशान किशन का धमाका, छक्के-चौकों की बरसात करते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि


 

Featured Video Of The Day
Bengaluru vs Hyderabad Today Match: आंकड़ों के लिहाज से कौन है आज के मैच में भारी? | IPL 2026